नरवाना: मानव मित्र मंडल की नि:शुल्क कोचिंग की 25 छात्राओं ने पास की HTET परीक्षा, शानदार रहा रिजल्ट
नरवाना: मानव मित्र मंडल की नि:शुल्क कोचिंग की 25 छात्राओं ने पास की HTET परीक्षा, शानदार रहा रिजल्ट
Aug 12, 2026, 17:16 IST
नरवाना, 12 अगस्त (नरेंद्र जेठी): शिक्षा उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय शहर की सामाजिक संस्था मानव मित्र मंडल की छात्राओं ने एक बार फिर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराया है। मानव मित्र मंडल नि शुल्क कोचिंग की 25 छात्राओं ने एचटेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। शाखा सचिव नरेश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई माह में हुई HTET परीक्षा के योग्य परीक्षार्थियों की सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित कर दी गई है। मानव मित्र मंडल की नि:शुल्क कोचिंग में अध्ययनरत छात्राओं का परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत रहा है।
