आज का राशिफल 25 नवंबर: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का मौका, कुछ जातक रहें खर्च व सेहत को लेकर सावधान

आज 25 नवंबर 2026 बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, परिवार और प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन कैसा रहेगा।
 

🐏​मेष

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं आपको दूसरों की मदद करने से मानसिक सुकून प्राप्त होगा रात के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है कामकाज के बीच परिवार और सेहत के लिए समय निकालना आपके लिए जरूरी रहेगा।

🐂​वृष

पारिवारिक जनों के साथ बेहद सुखद और आनंददायक बीतेगा भाग्यवश दोपहर तक करियर या परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है काम के दबाव को देखते हुए अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरते शाम के समय किसी अतिथि के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

👫​मिथुन

पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यर्थ के खर्चों से बचें शाम के बाद तेज रफ्तार वाहनों के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें महान पुरुषों के दर्शन व मार्गदर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि प्राप्त हो सकती है।

🦀​कर्क

आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आपकी व्यावसायिक योजनाओं को नई गति मिलेगी और कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी भावुकता में लिया गया कोई भी बड़ा निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ मिल सकता है।

🐅​सिंह

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं परिवार में संतान के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप विरोधियों से आगे बढ़ेंगे और कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा सेहत को लेकर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है रात का समय परिवार के सात बेहद खुशनुमा बीतेगा।

🙎‍♀️​कन्या

कार्यक्षेत्र में आपकी तत्परता से आर्थिक लोभ होना तय है पारिवारिक मंगल कार्य संपन्न होंगे। अचानक लाभ होने के प्रबल योग हैं घर में किसी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न हो सकती है अपने क्रोध पर काबू रखें घर-गृहस्थी की कोई पुरानी समस्या सुलझ जाएगी सूर्यास्त के समय सरकारी मदद भी मिल सकती है।

⚖️​तुला

शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल होने के योग बन रहे हैं आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी बोलने की कला आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान दिलाएगी अत्यधिक भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।

🦂​वृश्चिक

आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति की वृद्धि होगी लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा प्रियजनों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है शाम के समय प्रियजनों से मुलाकात होगी और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा ​

🏹धनु

घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीदारी पर धन का खर्चा होगा आपके सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी कार्यस्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ सकता है रुपये-पैसे के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें, दिया गया पैसा फंस सकता है किसी वाद-विवाद और प्रतियोगिता में आपकी ही विजय होगी।

🐊​मकर

व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से मन में प्रसन्न रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी कार्यक्षेत्र में व्यवसाय परिवर्तन या विस्तार की योजना भी बन सकती है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी शाम में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर अचानक स्थगित हो सकता है।

🍯​कुंभ

राशि स्वामी शनि के दूसरे भाव में होने से अनचाहे खर्चों की स्थिति बन सकती है किसी संपत्ति के खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो कागजात की अच्छे से जांच कर लें पारिवारिक बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और आपके साहसिक फैसले फायदा दिलाएंगे धैर्य और सतर्कता के साथ दिन की योजना बनाएं।

🐟​मीन

कल वैवाहिक जीवन बेहद आनंददायक बीतेगा कामकाज के सिलसिले में पास व दूर की यात्रा के योग भी बन सकते हैं बिजनेस में लगातार बढ़ती प्रोग्रेस और मुनाफे को देखकर मन में काफी खुशी होगी सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान करियर से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles