अब आय की सीमा नहीं बनेगी मुफ्त इलाज में बाधा, हरियाणा सरकार ने बढ़ाया चिरायु योजना का दायरा

अब आय की सीमा नहीं बनेगी मुफ्त इलाज में बाधा, हरियाणा सरकार ने बढ़ाया चिरायु योजना का दायरा
 

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेशवासियों के हित में एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने चिरायु- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में विस्तार कर दिया है। अब 6 लाख से ज्यादा सालाना आमदनी वाले परिवार भी इस योजना से जुड़कर 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

<strong>आयुष्मान भारत योजना का विस्तार </strong>

इस योजना के तहत परिवार की सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे पहले योजना का लाभ 3 लाख रुपए तक सालाना आमदनी वाले परिवारों को ही मिलता था।

बता दें कि इस योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पात्र परिवारों को प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए तक की द्वितीयक एवं तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेश उपलब्ध कराई जाती है। किसी भी व्यक्ति का उपचार योजना के निर्धारित पैकेज, पात्रता और लागू नियम व शर्तों के अनुसार होता है।

इस योजना से जुड़ने के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराने के लिए पोर्टल 30 नवंबर,2026 तक खुला रहेगा। पात्रता एक साल तक वैध रहेगी। इसके बाद योजना का लाभ उठाने के लिए दोबारा निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।

<strong>वार्षिक पारिवारिक आय और सालाना रजिस्ट्रेशन शुल्क </strong>

1.80 लाख रुपए तक सालाना आय वाले परिवारों को इस योजना का मुफ्त लाभ मिलेगा। यानि उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क के रुप में एक पैसे का भी भुगतान नहीं करना पड़ता है।

1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक सालाना आय वाले परिवारों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए हर साल 1,500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

3 लाख से ज्यादा और 6 लाख रुपए तक सालाना आय वाले परिवारों को हर साल 4 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराना होगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles