भाजपा के लिए मानेसर में 1810 एकड़ जमीन बनी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में राजनीतिक नुकसान की टेंशन !
भाजपा के लिए मानेसर में 1810 एकड़ जमीन बनी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में राजनीतिक नुकसान की टेंशन ! बुधवार को एमएलए जरावता ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल भूख हड़ताली किसानों को दिया 15 तक समाधान का ठोस आश्वासन भूख हड़ताल पर कासन के सरपंच सत्यदेव सहित अन्य किसान बैठे किसानों के द्वारा
Nov 2, 2022, 19:39 IST
भाजपा के लिए मानेसर में 1810 एकड़ जमीन बनी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में राजनीतिक नुकसान की टेंशन !
बुधवार को एमएलए जरावता ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल
भूख हड़ताली किसानों को दिया 15 तक समाधान का ठोस आश्वासन
भूख हड़ताल पर कासन के सरपंच सत्यदेव सहित अन्य किसान बैठे
किसानों के द्वारा लगाए गए किसान एकता जिंदाबाद गगनभेदी नारे
अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम/मानेसर । जमीन तो जमीन होती है, फिर वह चाहिए किसी भी राजनीतिक दल के लिए सत्ता की जमीन हो या फिर अन्नदाता किसान के लिए मां के समान जमीन हो । जमीन को लेकर किसानों और सरकार के बीच विवादों का भी चोली दामन का साथ रहा है ।
इसी कड़ी में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे के बगल में मौजूद मानेसर नगर निगम जो कि औद्योगिक क्षेत्र भी है , अब मानेसर सबडिवीजन भी बन चुका है । इसी मानेसर क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न गांवों की 1810 एकड़ जमीन का मामला मौजूदा गठबंधन राज्य सरकार सहित सीएम मनोहर लाल खट्टर और एचएसआईडीसी के लिए जी का जंजाल बना हुआ है ।
कोई समाधान नहीं होता देख किसान बचाओ -जमीन बचाओ समिति के बैनर तले हरियाणा दिवस पर 1 नवंबर को गांव कासन के सरपंच सत्यदेव व अन्य किसानों के द्वारा भूख हड़ताल आरंभ कर दी गई । इधर 9 नवंबर से 12 नवंबर तक पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान होना है ,
आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए किसानों के द्वारा पहले ही साफ कह दिया गया था कि 14 नवंबर तक उनका शांतिप्रिय तरीके से भूख हड़ताल का क्रम जारी रहेगा । लेकिन इस भूख हड़ताल के लगातार चलते रहने से यह बात कहने में कोई संकोच नहीं कि सबसे अधिक राजनीतिक नुकसान सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी को ही झेलना पड़ सकता था ।
ऐसे में पटौदी के एमएलए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट सत्य प्रकाश जरावता ने पहल करते हुए बुधवार को धरना स्थल पर भूख हड़ताल किए बैठे किसानों के बीच पहुंच सत्यदेव सहित अन्य किसानों को अपने हाथों से जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया ।
इसके साथ ही उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सत्यदेव सरपंच कासन, भूपेंद्र बंटी लंबरदार कासन , राजू यादव कासन, राजेंद्र सहरावण , मुकेश जांगड़ा, चंद्र होलदार , मनतू पंडित, इमरत पहलवान , धर्मपाल प्रजापत , सुरेंद्र शर्मा, ओंकार बांस लांबी, सुंदर चौहान , अजीत पार्षद , राजवीर मानेसर, मोती वीरेंद्र यादव महिपाल यहित अन्य किसानों का 15 नवंबर तक अपनी भूख हड़ताल को स्थगित करने का अनुरोध किया । इसके साथ ही उन्होंने यह ठोस आश्वासन भी धरना पर बैठे किसानों को दिया कि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर किसानों के द्वारा जो भी मांगे हैं , उन को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर तक मध्यस्था करते हुए बीते 137 दिन से किए जा रहे धरना और 1 नवंबर से आरंभ की गई भूख हड़ताल को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से समाधान करवा दिया जाएगा ।
