संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
Nov 28, 2026, 15:51 IST
चंडीगढ़, 28 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार और समाज सुधार के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
