हरियाणा के ग्रामीण इलाकों के लिए घातक होगा परिसीमन ड्राफ्ट, दुष्यंत चौटाला का दावा

 
हरियाणा के ग्रामीण इलाकों के लिए घातक होगा परिसीमन ड्राफ्ट, दुष्यंत चौटाला का दावा

 

धक्का शाही से लाया गया परिसीमन बिल लोकतंत्र और संविधान पर बड़ा प्रहार - दुष्यंत चौटाला

 

2011 नहीं, 2026 की जनगणना के आधार पर हो परिसीमन - दुष्यंत चौटाला

 

वर्तमान परिसीमन ड्राफ्ट हरियाणा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सर्वाधिक घातक - दुष्यंत चौटाला

 

चंडीगढ़, 28 नवंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धक्केशाही से परिसीमन विधेयक लेकर आ रही है। एक तरफ बीजेपी ने संविधान बचाने के लिए यात्रा निकाली और वहीं दूसरी तरफ भाजपा द्वारा ही करोड़ों रुपए में सांसदों की खरीद-फरोत करने की चर्चाएं जोरों पर है। ये दर्शाता है कि भाजपा कैसे संविधान को गिरवी रखकर बेचने में लगी हुई है। वे शनिवार को पलवल और रेवाड़ी में पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले उन्होंने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली का न्यौता दिया।

 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मांग उठाते हुए कहा कि 2011 की जनगणना की बजाय वर्ष 2026 में हो रही देश की ताजा जनगणना के अनुसार ही सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण पर बिल लेकर आए। उन्होंने कहा कि अगर 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन पर चर्चा होती है तो हरियाणा को सबसे ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को वंचित रखने की पूरी संभावना है। दुष्यंत ने कहा कि 2011 के जनगणना के आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों की जनसंख्या में इजाफा है। ऐसे में करीब 45 नई बनने वाली सीटों में अधिकतम शहरी होगी। वहीं लोकसभा परिसीमन में भी शहरी क्षेत्रों को तरजीह दी जाएगी।  

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश से नदारद रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में ज्यादातर सीएम या तो विदेशी दौरों पर रहे या फिर पंजाब चुनाव प्रचार में व्यस्त दिखे। दुष्यंत ने कहा कि किसानों को अभी तक उनकी फसलों का भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था के ऐसे खराब हालात हो चुके है कि देश में कहीं भी अपराध होता है तो उसकी रूपरेखा हरियाणा की पृष्ठभूमि से जोड़ी जाती है। वहीं प्रदेश में रोजगार और निवेश के नामात्र अवसर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश में बदलाव लाने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की पोल खुलने लग गई है। हैरानी की बात है कि अकेले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से नागरिक उड्डयन विभाग वापस लेना भाजपा की बढ़ती आपसी कलह को दर्शाता है। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी की महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने में पार्टी कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली प्रदेश में बदलाव की नींव रखने का काम करेगी क्योंकि आज सभी वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है और परिवर्तन लाना चाहते है।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

40 Articles