पब्लिक है और पब्लिक सब कुछ समझती भी है
जिला परिषद की चौधर … जनाब यह पब्लिक है और पब्लिक सब कुछ समझती भी है बड़े और प्रभावशाली नेताओं के नाम का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल चुनाव जीतना जरुरी, इसलिए बड़े नेताओं का नाम लेना मजबूरी कुछ नेताओं के लिए चुनाव बन गया प्रतिष्ठा और नाक का सवाल अटल हिन्द/फतह सिंह उजाला गुरुग्राम । समय
Nov 3, 2022, 16:08 IST
जिला परिषद की चौधर
… जनाब यह पब्लिक है और पब्लिक सब कुछ समझती भी है
बड़े और प्रभावशाली नेताओं के नाम का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल
चुनाव जीतना जरुरी, इसलिए बड़े नेताओं का नाम लेना मजबूरी
कुछ नेताओं के लिए चुनाव बन गया प्रतिष्ठा और नाक का सवाल
अटल हिन्द/फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । समय के साथ चुनाव प्रचार का तौर तरीका सहित तकनीक में भी क्रांतिकारी बदलाव आए हैं । लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं कि, यह पब्लिक है और सब कुछ जानती और समझती भी है । जिला परिषद की चौधर के लिए चुनावी जंग में अपनी और अपने परिजनों के लिए मौजूदा चुनाव को प्रतिष्ठा सहित नाक का सवाल भी बनाया हुआ दिखाई दे रहा है ।is public and public understands everything
जिला परिषद के लिए सबसे हॉट सीट वार्ड नंबर 9 में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच माहौल को गर्म करता चला आ रहा है । दूसरी ओर अभी तक यहां से चुनाव लड़ने वाले सभी नौ उम्मीदवारों में से किसी के लिए भी यह दावा करना इतना आसान नहीं , वह चुनावी दौड़ में पहले नंबर पर है या फिर कौन से नंबर हो सकता है ।
इसके अलावा जितने भी उम्मीदवार और उनके समर्थक गांव में ग्रामीणों के बीच वोट का समर्थन प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं , ग्रामीण अधिकांश चेहरों से परिचित हैं । लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिनकी पहचान पार्टी चुनाव चिन्ह या फिर पार्टी के कद्दावर नेताओं के द्वारा लोगों के सामने आ रही है ।
गांवों में मौजूदा समय में सबसे बड़ा मुद्दा बाजरा की फसल को लेकर उसके बकाया भुगतान को लेकर देहात के लोगों के बीच में बना हुआ है । लेकिन चुनावी मौसम में चुनाव चुनाव के मैदान में उम्मीदवार उनकी शिक्षा और योग्यता सहित राजनीतिक पृष्ठभूमि कभी अपना ही एक अलग महत्व सहित प्रभाव का आकलन किया जा रहा है ।
