राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की बाजरा खरीद को लेकर बात, किसानों की समस्या दूर करने की मांग

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बाजरा खरीद को लेकर बात की और किसानों की समस्या दूर करने की मांग की।

बाजरा सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावी और पर्याप्त होनी चाहिए -राव इद्रजीत

एजेंसियां किसानों के बाजरे में कमी निकाल कर किसानों को परेशान कर रही

सरकारी एजेंसी द्वारा बाजरे की खरीद न करने की चिंता मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त की

खरीद को लेकर राव इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की बात

किसानों की उपज सरकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग

फतह सिंह उजाला/पटौदी/गुरुग्राम /03 अक्टूबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

दक्षिणी हरियाणा में बाजरा खरीद को लेकर किसानों की चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बातचीत की। यह बातचीत दक्षिणी हरियाणा में बाजरा खरीद की व्यवस्था और किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा करने के लिए की गई थी।

• केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बाजरा खरीद को लेकर फोन पर बात की।
• उन्होंने सरकारी एजेंसी द्वारा बाजरे की खरीद न करने की चिंता मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त की।
• राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी और नारनौल के जिला उपायुक्तों से बाजरा खरीद की रिपोर्ट ली थी।
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त की चिंता

उन्होंने सरकारी एजेंसी द्वारा बाजरे की खरीद न करने की चिंता मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी एजेंसियां किसानों के बाजरे में कमी निकाल कर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में बाजरा खरीद की व्यवस्था और किसानों को आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपज की सरकारी मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

जिला उपायुक्तों से ली रिपोर्ट

राव ने मुख्यमंत्री से बात करने से पूर्व रेवाड़ी, नारनौल के जिला उपायुक्तों से बाजरे खरीद की रिपोर्ट ली। उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए निर्देश दिए। राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दक्षिणी हरियाणा बाजरा उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है। बड़ी संख्या में किसान इस फसल पर निर्भर हैं।

आर्थिक नुकसान का खतरा

ऐसे में खरीद व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी किसानों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने किसानों की उपज का एक-एक दाना सरकारी निर्धारित मूल्य पर खरीदे जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कम कीमत पर निजी खरीदारों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। इसके लिए सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावी और पर्याप्त होनी चाहिए।

किसानों के हितों को प्राथमिकता

खासतौर पर बाजरा उत्पादक दक्षिणी हरियाणा के किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाजरा खरीद को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इससे बाजरा उत्पादक किसानों को खरीद व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

About the Author