हरियाणा में परिसीमन के बाद बदल जाएगा राजनीतिक नक्शा, जानिये कितनी बढ़ सकती हैं लोकसभा और विधानसभा की सीटें
हरियाणा में परिसीमन के बाद काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि नये परिसीमन के बाद सूबे में विधानसभा की सीटें 90 से बढ़कर 135 तक पहुंच जाएगी वहीं लोकसभा की भी 10 सीटों से सीधी 15 सीटों पर पहुंच जाएगी। ऐसे में कई जिलों की विधानसभा सीटों का नक्शा बदलने वाला है।
हरियाणा में साल 2009 में हुए परिसीमन के बाद कई सीटों का नक्शा बदल गया था। काफी सीटों को तोड़कर अलग अलग तरीके से तैयार किया गया था। वहीं सभी सीटों पर जातीय और शहरी ग्रामीण समीकरण भी तैयार किये गए थे। इस बार भी माना जा रहा है कि काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं कई जिलों में दो से तीन सीटें बढ़ने का अनुमान है।
इन जिलों होंगे नए विधानसभा
- पंचकूला में रायपुर रानी
- अंबाला में शहजादपुर
- यमुनानगर में बिलासपुर
- कुरुक्षेत्र में पीपली
- करनाल में निसिंग, तरावड़ी
- पानीपत में मतलौडा मंडी,
- सोनीपत में बड़खालसा, मुरथल
- जींद में कंडेला, जींद ग्रामीण
- हिसार में बालसमंद, अग्रोहा, हिसार ग्रामीण
- हांसी में सिसाय
- फतेहाबाद में भट्टू मंडी
- सिरसा में गोरीवाला और नाथूसरी चौपटा
- रोहतक में लाखन माजरा, रोहतक ग्रामीण
- झज्जर में मछरोली, छुछकवास
- चरखी दादरी में बोंद कला
- भिवानी में मुंढाल, भिवानी ग्रामीण
- गुरुग्राम में मानेसर, फर्रुखनगर, पालम विहार, गुरुग्राम ग्रामीण
- रेवाड़ी में धारूहेड़ा
- महेंद्रगढ़ में कनीना
- नूँह में नगीना, तावडू
- पलवल में मैकडोल, पलवल ग्रामीण
- फरीदाबाद में मोहना, फरीदाबाद ग्रामीण और मेवला महराजपुर हो सकते है नए विधानसभा
ऐसे होंगी नई लोकसभा: फरीदाबाद में पलवल, रोहतक में झज्जर हिसार लोकसभा की जींद, गुरुग्राम में रेवाड़ी और सिरसा में फतेहाबाद नई लोकसभा सीटें बनने की संभावना है
संसद की मंजूरी के बाद अब परिसीमन आयोग के गठन और निर्वाचन क्षेत्र की नई सीमाएं निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी नई सीटों और सीमाओं के आधार पर चुनाव व्यवस्था लागू होनी है। 2029 के चुनाव से पहले परिसीमन सियासत में घमासान मचाने वाला होगा।
बताया जा रहा है कि अगर इस प्रकार से सीटों का अलग अलग फॉर्मूला काम करेगा तो कई राजनैताओं की टेंशन बढ़ सकती है वहीं कई नये राजनेताओं की एंट्री इस बार हो सकती है। हालांकि सरकार ने इसके लिए पूरा जोर लगा रखा है और उम्मीद है कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद नये हलकों पर मुहर लग जाएगी।
