Aghan Maas 2026: अगहन मास में 5 चीजों का दान, श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न! चमक उठेगा भाग्य
<strong>Aghan Maas 2026:</strong> हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह महीना श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। स्वयं श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में कहा है, 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
इसी कारण इस मास को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। पूरे महीने भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्व होता है।
ऐसी मान्यता है कि अगहन मास में श्रद्धा और क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कुछ खास चीजों का दान करने से पुण्य मिलता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए।
अन्न का दान अगहन मास में अन्न दान करना बेहद पुण्यकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भूखे व्यक्ति को भोजन कराना भगवान की सेवा के समान है।
इस महीने में जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों को गेहूं, चावल, दाल या भोजन का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है और पूरे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
पीले वस्त्रों का दान भगवान श्रीकृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए अगहन महीने में पीले वस्त्रों का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दौरान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले कपड़े, धोती या गर्म वस्त्र दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीले वस्त्रों का दान करने से भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है।
गुड़ का दान अगहन महीने में गुड़ का दान करने से जीवन में शुभता और मिठास बनी रहती है। अगहन माह में गुड़ का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है। यदि आप जरूरतमंदों को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का दान करते हैं, तो अत्यंत फलदायी होता है। इससे जीवन में मधुरता आती है और परिवार में प्रेम के साथ सौहार्द बना रहता है।
तिल का दान हिंदू धर्म में तिल का दान विशेष पुण्यदायी माना गया है। अगहन मास में काले या सफेद तिल का दान करने से जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं। मान्यता है कि तिल का दान करने से घर की साड़ी नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। घी का दान घी को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र माना जाता है। अगहन यानी मार्गशीर्ष मास में जरूरतमंदों को घी का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा मंदिर में दीपक जलाने के लिए भी आप घी अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।
अगर आप भी अगहन के महीने में यहां बताई चीजें दान स्वरूप किसी भी जरूरतमंद को देते हैं, तो आपके ऊपर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
