Dev Uthani Ekadashi 2026: 4 महीने बाद फिर शुरू होंगे शादी-विवाह और मांगलिक कार्य, जानें क्यों इस दिन से खुलते हैं शुभ मुहूर्त के द्वार

Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह पावन तिथि हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष में आती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु (श्री हरि) अपनी चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है।

Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह पावन तिथि हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष में आती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु (श्री हरि) अपनी चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है।

इस दिन के बाद से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर इसी तिथि के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत क्यों होती है? इस साल यह पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं, देवउठनी एकादशी के बाद से ही शादी-विवाह और शुभ कार्य शुरू होने के पीछे का कारण।

भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। इसके बाद से चार महीने वो उसी स्थान पर निवास करते हैं और योग निद्रा में रहते हैं। इन चार महीनों की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। वहीं कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन विष्णु जी जागृत हो जाते हैं और पृथ्वी का कार्यभार संभालते हैं।

भगवान विष्णु के योगनिद्रा में रहने के दौरान मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। चूंकि भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनकर्ता और विवाह जैसे संस्कारों से जुड़ी परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान मिला है, इसलिए उनके विश्राम काल में विवाह और अन्य शुभ आयोजनों को रोक देना ही बेहतर माना जाता है।

देवउठनी एकादशी के बाद से ही क्यों शुरू होते हैं शुभ कार्य?

कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसी वजह से इसे मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

इसी के ठीक अगले दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी है जिए शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, देवउठनी एकादशी के बाद भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है, लेकिन मुहूर्त देखकर शादी-विवाह किए जा सकते हैं।

चातुर्मास में क्यों नहीं होते शुभ कार्य

चातुर्मास के चार महीनों में संयम, पूजा-पाठ और धर्म-कर्म पर विशेष ध्यान देने की परंपरा है। इस दौरान विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं और यह भी कहा जाता है कि इस दौरान मंगल कार्यों को करने के लिए सही समय नहीं होता है, क्योंकि उसमें विष्णु जी का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

इस साल कब है देवउठनी एकादशी

पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी।

एकादशी तिथि का आरंभ- 20 नवंबर, प्रातः 7 बजकर 15 मिनट से।

एकादशी तिथि का समापन- 21 नवंबर को प्रातः 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है और इसी दिन से शुभ कामों को शुरुआत होती है। इस दिन देवताओं को जगाने की परंपरा भी सदियों पुरानी है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles