Diwali 2026: दीवाली की रात उल्लू दिखना माना जाता है शुभ, मिलते हैं धन लाभ और खुशहाली के ये 5 संकेत

हिन्दू धर्म में दीवाली के पर्व का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। सनातन परंपरा में उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है।

Diwali 2026: हिन्दू धर्म में दीवाली के पर्व का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। सनातन परंपरा में उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है।

मान्यता है कि दीवाली की रात उल्लू का दिखना बेहद शुभ होता है, क्योंकि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण के लिए निकलती हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दीवाली की रात उल्लू के दिखने के क्या संकेत हैं? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:

1. अचानक धन लाभ

दीवाली की रात उल्लू का दिखाई देना बेहद फलदायी साबित होता है। इसका मतलब है कि आपको अपना फंसा या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही आय के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।

2. व्यापार और नौकरी में तरक्की

यदि आप कोई कारोबार कर रहे हैं और आपको दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे कारोबार में लाभ के संकेत मिलते हैं। साथ ही यह मनचाही सफलता मिलने का भी इशारा होता है।

3. संकटों और दरिद्रता का नाश

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि अगर दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे जीवन में चल रहे आर्थिक और मानसिक तनाव दूर होने के संकेत मिलते हैं। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. मां लक्ष्मी की कृपा

अगर दीवाली की रात बार-बार आपके घर में उल्लू आकर बैठता है, तो यह मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत है। इससे आपके घर में साल भर बरकत बनी रहती है और कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती।

5. दुखों का अंत

ऐसा माना जाता है कि यदि दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles