Kartik Maas 2026: कार्तिक मास के आखिरी 5 दिन बेहद खास! 20 से 24 नवंबर तक रखें ये व्रत, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा

Kartik Maas 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है, जिसके दौरान स्नान, दान, पूजा-पाठ और दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस मास के अंतिम पांच दिनों को 'भीष्म पंचक' कहा जाता है, जिनके दौरान व्रत रखने का भी बड़ा विधान है।

Kartik Maas 2026:  हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है, जिसके दौरान स्नान, दान, पूजा-पाठ और दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस मास के अंतिम पांच दिनों को 'भीष्म पंचक' कहा जाता है, जिनके दौरान व्रत रखने का भी बड़ा विधान है।

यह विशेष व्रत भगवान विष्णु और भीष्म पितामह को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन पांच दिनों में सच्चे मन से व्रत और पूजा-अर्चना करने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। इसके साथ ही व्यक्ति को अपने समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए, भीष्म पंचक व्रत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब रखा जाएगा भीष्म पंचक व्रत 2026?

भीष्म पंचक व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक रखा जाता है। वर्ष 2026 में यह व्रत 20 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक रखा जाएगा। इन दिनों में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार व्रत, पूजा, जप, ध्यान और दान-पुण्य करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन पांच दिनों में भगवान विष्णु का स्मरण करने और सात्विक जीवन अपनाने से विशेष पुण्य मिलता है।

क्या है भीष्म पंचक व्रत का महत्व?

भीष्म पंचक का संबंध महाभारत के महान योद्धा भीष्म पितामह से माना जाता है। भीष्म पितामह भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। महाभारत युद्ध के दौरान वे बाणों की शय्या पर लेटे रहे। उन्हें अपनी इच्छा से प्राण त्यागने का वरदान प्राप्त था।

धार्मिक कथाओं के अनुसार, उत्तरायण की प्रतीक्षा करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और धर्म, नीति, जीवन तथा राजधर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं। इसी कारण इन पांच दिनों को भीष्म पितामह की भक्ति और भगवान विष्णु की आराधना से जोड़कर देखा जाता है।

भगवान विष्णु की प्राप्त होती है विशेष कृपा

भीष्म पंचक को विष्णु पंचक के नाम से भी जाना जाता है। यह समय भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भक्त इन दिनों भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करते हैं और घी का दीपक जलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पूरे कार्तिक मास के व्रत के बराबर मिलता है पुण्य

कार्तिक मास में पूरे महीने व्रत रखना और नियमों का पालन करना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए भीष्म पंचक के पांच दिन बहुत खास माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति पूरे कार्तिक महीने में व्रत नहीं रख पाता, वह इन अंतिम पांच दिनों में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, उपवास और दान करके विशेष पुण्य प्राप्त कर सकता है। इसलिए इन दिनों को साधना और भक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति

पौराणिक मान्यताओं और पद्म पुराण में बताए गए धार्मिक महत्व के अनुसार, भीष्म पंचक के दौरान व्रत, पूजा, दीपदान और दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles