Vastu Tips: घर में इन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखना पड़ सकता है भारी, जानें वास्तु के नियम!

वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा, कोने और रखी जाने वाली चीजों का विशेष महत्व माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर में रखी वस्तुओं का वहां की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि वास्तु में रखरखाव और सामान रखने से जुड़े कई सख्त नियम बनाए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा, कोने और रखी जाने वाली चीजों का विशेष महत्व माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर में रखी वस्तुओं का वहां की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि वास्तु में रखरखाव और सामान रखने से जुड़े कई सख्त नियम बनाए गए हैं।

इन्हीं नियमों में से एक है—घर में खाली बर्तनों को सही स्थान पर रखना या खाली छोड़ना।

खाली बर्तन रखने से जुड़ी वास्तु चेतावनियां

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के कुछ खास हिस्सों में खाली बर्तन रखना आर्थिक तंगी, धन हानि और पारिवारिक परेशानियों का कारण बन सकता है। गलत स्थान पर रखे खाली बर्तन घर की सुख-समृद्धि में बाधा डालते हैं।

आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के किन स्थानों पर खाली बर्तन भूलकर भी नहीं रखने चाहिए और इसके पीछे क्या वजह है।

ब्रह्म स्थान पर न रखें खाली बर्तन

वास्तु शास्त्र में घर के ब्रह्म स्थान पर आपको कभी भी कोई खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जो घर के बीचों-बीच पड़ता है। वास्तु के अनुसार, इस स्थान पर कभी भी खाली बर्तन, कबाड़ या अनावश्यक सामान इकट्ठा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

ऐसी मान्यता है कि ब्रह्म स्थान पर भारी या बेकार वस्तुएं रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर दिशा में खाली बर्तन न रखें

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से माना जाता है। इस दिशा को आर्थिक उन्नति और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में कभी भी अनावश्यक सामान, कबाड़ या लंबे समय से खाली पड़े बर्तन जमा करके रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं। इस स्थान पर खाली बर्तन रखने से उस बर्तन के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजा घर में न रखें खाली बर्तन

आपको घर के पूजा स्थल को पवित्र और स्वच्छ रखना चाहिए। इस स्थान पर आपको भूलकर भी इस स्थान पर खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए। आपको पूजा के समय इस्तेमाल के बाद खाली पूजा पात्र या अन्य बर्तन लंबे समय तक इधर-उधर खाली नहीं छोड़ने चाहिए।

मुख्य द्वार के आस-पास न रखें खाली बर्तन

घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश स्थान माना जाता है। आपको इसके आस-पास खाली बर्तन या अनावश्यक सामान रखने से बचना चाहिए। इससे प्रवेश द्वार अव्यवस्थित दिखाई देता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

आपको घर के इन स्थानों पर भूलकर भी खली बर्तन नहीं रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बानी रहे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles