Durga Visarjan 2026: कब होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरी विधि
शारदीय नवरात्र का समापन विजयादशमी के पावन पर्व के साथ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान धरती पर पधारने वाली मां दुर्गा की आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विदाई की जाती है, जिसे दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। माता की विदाई और पूजन से साधक को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में दुर्गा विसर्जन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विसर्जन की पूरी विधि:
दुर्गा विसर्जन 2026: तिथि और समय (Date and Timing)
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दशमी तिथि का क्रम इस प्रकार रहेगा:
दशमी तिथि का प्रारंभ: 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे से
दशमी तिथि का समापन: 21 अक्टूबर को दोपहर 02:11 बजे तक
दुर्गा विसर्जन 2026 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
मुख्य दुर्गा विसर्जन मुहूर्त: 20 अक्टूबर को दोपहर 01:25 मिनट से दोपहर 03:43 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:11 बजे से दोपहर 02:57 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 बजे से 05:41 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:00 बजे से 06:25 बजे तक।
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:51 बजे से 12:41 बजे तक।
दुर्गा विसर्जन की सरल विधि (Step-by-Step Visarjan Vidhi)
स्नान और शुद्धि: विसर्जन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
माता का पूजन: सबसे पहले देवी प्रतिमा या कलश का पूजन करें। माता को स्नान कराएं और नए वस्त्र अर्पित करें।
भोग और आरती: माता को फूल, कुमकुम, अक्षत, फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर पूरे परिवार के साथ मां की आरती करें।
क्षमा प्रार्थना: हाथ में फूल और चावल लेकर माता से प्रार्थना करें और पूजा-पाठ के दौरान अनजाने में हुई किसी भी भूलचूक या गलती के लिए सच्चे मन से क्षमा मांगें।
प्रतिमा विसर्जन: यदि आपने घर में घटस्थापना या देवी की प्रतिमा स्थापित की है, तो पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें किसी पवित्र नदी या जलाशय तक ले जाएं। सच्चे मन से मां का ध्यान करते हुए उनका विसर्जन करें।