मलोया 21वें कुश्ती दंगल का निमंत्रण चीफ इंजीनियर को
कुश्ती दंगल कमेटी मलोया ने चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा को 11 अक्टूबर के 21वें कुश्ती दंगल का निमंत्रण दिया। मलोया दशहरा ग्राउंड में पारंपरिक खेल का रोमांच जानें।
चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा को 21वें कुश्ती दंगल का निमंत्रण पुनीत महाजन /चंडीगढ़/29 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स कुश्ती दंगल कमेटी (रजि.), मलोया के सदस्यों ने चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा से मुलाकात कर उन्हें आगामी 21वें कुश्ती दंगल का निमंत्रण पत्र भेंट किया। कमेटी के सदस्य जसबीर रिंकू, अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, तेजवीर सिंह एवं जसविंदर सिंह मलोया ने चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा को दंगल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने बताया कि मलोया में आयोजित होने वाला यह कुश्ती दंगल क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन है। 21वां कुश्ती दंगल 11 अक्टूबर 2026 को मलोया दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। दंगल का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। आयोजकों ने बताया कि दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिलेंगे और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। कुश्ती दंगल कमेटी ने क्षेत्रवासियों एवं कुश्ती प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।