अलीगढ़ में वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ किट वितरण, 20 सितंबर को होगा उद्घाटन मैच
अलीगढ़ में वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट टूर्नामेंट का किट वितरण हुआ। उद्घाटन मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा।
Sep 19, 2026, 17:57 IST
वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर अलीगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा वार्ष्णेय प्रीमियर लीग VPL क्रिकेट लीग का शुभारम्भ धर्म समाज महाविद्यालय क्रीड़ा स्थल, जी टी रोड, अलीगढ़ पर होने जा रहा है। युवाओं में क्रिकेट फीवर को देखते हुए संगठन द्वारा इस वर्ष तृतीय क्रिकेट लीग का शुभारम्भ किया जा रहा है।
