पलवल में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख 38 हजार रुपये की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

Team Atal Hind11 August 20262 min read19 viewsपलवल
पलवल में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख 38 हजार रुपये की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

पलवल जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई दबिश

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी हनीश खान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम घुड़ावली बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नूंह जिले के चाहलाका गांव निवासी अजहर मोहम्मद घुड़ावली गांव के पास बाइक पर स्मैक लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी

पुलिस दल को मौके पर देखकर आरोपी अजहर मोहम्मद ने घबराकर अपनी बाइक स्टार्ट की और वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है।

उटावड़ थाना में दर्ज हुआ एनडीपीएस एक्ट का मामला

पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ और आरोपी की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ उटावड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान स्मैक की सप्लाई के स्रोत और इसे आगे किसे बेचा जाना था, इस संबंध में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस अवैध नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी गहन जांच की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment