नरवाना में समाजसेवी पपी महाजन ने लगवाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पेयजल

नरवाना में समाजसेवी पपी महाजन ने लगवाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगा ठंडा पेयजल

नेक कमाई से जनसेवा की मिसाल, पपी महाजन ने लगवाया वाटर कूलर

स्वर्ग आश्रम गौशाला परिसर में राहगीरों को मिलेगा ठंडा पेयजल, समाजसेवी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

नरेंद्र जेठी/नरवाना /30 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के काम आना ही सच्ची सेवा है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए शहर के समाजसेवी पपी महाजन ने अपनी नेक कमाई से स्वर्ग आश्रम स्थित गौशाला परिसर में वाटर कूलर लगवाकर जनसेवा की मिसाल पेश की। वाटर कूलर के शुभारंभ अवसर पर पंडित रोशन लाल ने विधिवत पूजन करवाया।

कार्यक्रम में नरवाना रोटरी क्लब के सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे। पपी महाजन ने कहा कि वाटर कूलर से शहर के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। गर्मी के मौसम में राहगीरों, श्रद्धालुओं तथा गौशाला परिसर में आने वाले लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज से मिले सहयोग और अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा जनहित के कार्यों में लगाना उनका सौभाग्य है।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने पपी महाजन के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को समाज की भलाई में लगाना अनुकरणीय पहल है। ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पपी महाजन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कमाई को समाज की प्यास बुझाने में लगाकर जनसेवा की शानदार मिसाल कायम की है।

Share:

Comments

Leave a comment