42 साल बाद मिले 1984 बैच के सहपाठी, पटौदी में पुरानी यादें हुईं ताजा और शिक्षकों को किया याद

42 साल बाद मिले 1984 बैच के सहपाठी, पटौदी में पुरानी यादें हुईं ताजा और शिक्षकों को किया याद

पूर्व सहपाठी बोले शिक्षकों का उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा

सामूहिक रूप से अपने अपने अध्यापकों के सम्मान का फैसला किया गया

42 साल बाद मिले 1984 बैच के सहपाठी, पुरानी यादें हुईं ताजा

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पूर्व मुख्य अध्यापक राव रत्न लाल सहित सभी शिक्षकों को किया याद

फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम/13 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पटौदी क्षेत्र के रहने वाले 1984 बैच की दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष मिलन बैठक आयोजित की गई है। करीब 42 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिले हैं। इस दौरान उनके बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला है। बचपन के साथी विशेष रूप से सहपाठी जब एक लंबी अवधि के बाद मिलते हैं, तो निश्चित रूप से वही बचपन की खट्टी मीठी यादें और शरारत भी ताजा हो जाती है। यह बात अलग है कि समय बीतने के साथ अतीत के बचपन को पीछे छोड़ते हुए बढ़ती उम्र और रोजगार के साथ घर परिवार की जिम्मेदारियां भी कहीं ना कहीं आपस में अनुभवों को साझा करती हैं। लंबे समय के बाद मुलाकात और अनुभवों का आदान-प्रदान निश्चित रूप से एक दूसरे के लिए बहुत ही दीर्घकालिक लाभप्रद साबित होता है।

छात्र जीवन की यादें और अनुभवों का आदान-प्रदान

लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात में सभी ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया है। सभी ने एक-दूसरे के वर्तमान जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी ली है। इस बैठक की अध्यक्षता यादव कल्याण सभा पटौदी के अध्यक्ष नरेश यादव ने की है। इस दौरान सहपाठियों ने स्कूल के दिनों से जुड़ी पुरानी यादों, पढ़ाई के समय बिताए गए पलों और आपसी मित्रता को याद किया है। 42 वर्ष बाद एक साथ बैठे पुराने साथियों ने अपने जीवन के अनुभव भी एक-दूसरे के साथ साझा किए हैं। इस दौरान कई भावुक और यादगार पल भी सामने आए हैं।

शिक्षकों का योगदान और सम्मान का निर्णय

बैठक में सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने मुख्य अध्यापक श्री राव रत्न लाल तथा अन्य अध्यापकों को विशेष रूप से याद किया है। सहपाठियों ने कहा है कि उनके शिक्षकों का उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन को उन्होंने आज भी अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया है। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जल्द ही अपने पूर्व मुख्य अध्यापक श्री राव रत्न लाल जी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की जाएगी। उन्हें उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य शिक्षकों के प्रति भी सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई है। इस बैठक में एस.के. शर्मा, महावीर प्रसाद, डॉ. सुनील यादव, वेदपाल यादव, राकेश यादव, चंद्रभान सोनी, नेभ राज, अशोक यादव, सतवीर, सूरजभान सहित अन्य पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं। सभी ने भविष्य में भी इस प्रकार की मिलन बैठकों का आयोजन करते रहने का संकल्प लिया है, ताकि वर्षों पुरानी दोस्ती और आपसी जुड़ाव को आगे भी कायम रखा जा सके। समय-समय पर इस प्रकार की सामूहिक बैठक किए जाने पर भी सहमति बनाई गई है।

Share:

Comments

Leave a comment