पटौदी बार इलेक्शन: सभी दावेदारों के नामांकन सही पाए गए, 11 सितंबर को होगा मतदान

पटौदी बार इलेक्शन: सभी दावेदारों के नामांकन सही पाए गए, 11 सितंबर को होगा मतदान

पटौदी बार इलेक्शन

पदाधिकारी दावेदारों ने भरा नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान

पटौदी बार एसोसिएशन के लगभग 550 एडवोकेट्स मेंबर करेंगे मतदान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को सभी दावेदार नामांकन सही पाए गए

नामांकन के साथ ही पदाधिकारी दावेदारों ने समर्थन जुटाना आरंभ किया

पटौदी /गुरुग्राम/फतह सिंह उजाला /26 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

चुनाव अथवा इलेक्शन एक प्रकार से लोकतांत्रिक और विश्वसनीय व्यवस्था अथवा प्रक्रिया है । पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन 10 दावेदार उम्मीदवारों के द्वारा अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के लिए 11 सितंबर शुक्रवार को पटौदी बार एसोसिएशन के लगभग 550 एडवोकेट मेंबर के द्वारा मतदान किया जाएगा। इसी दिन ही मतगणना के उपरांत परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

पाटोदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और ब्रिजेश जांगू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया बुधवार को ही दावेदार उम्मीदवारों के नामांकन की जांच की गई। नामांकन जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए । पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के लिए कुल 10 एडवोकेट दावेदारों के के द्वारा अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं । सबसे खास और महत्वपूर्ण बात यह रही की दावेदार उम्मीदवार एडवोकेट के द्वारा मित्रवत और सौहार्दपूर्ण माहौल में नामांकन दाखिल किए गए। इसके साथ ही हम उम्र एडवोकेट साथियों से गले मिलकर समर्थन और अपनी उम्र से बड़े एडवोकेट से आशीर्वाद लेकर अपना चुनाव अभियान आरंभ किया।

पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और एडवोकेट मनीष कुमार चौहान के द्वारा अपना-अपना नामांकन दाखिल किया गया। इसी प्रकार से उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट रचना देवी और एडवोकेट प्रशांत के द्वारा अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई है। इसी कड़ी में सचिव पद के लिए एडवोकेट वेद प्रकाश और एडवोकेट जितेंद्र के द्वारा अपनी अपनी जीत मानते हुए नामांकन किया गया है। इनके अतिरिक्त सहसचिव पद के लिए एडवोकेट अनुराधा, उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट प्रीति गोयल, खजांची पद के लिए एडवोकेट हर्ष और एडवोकेट रसना के द्वारा के द्वारा नामांकन दाखिल किए गए हैं। पटौदी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन करने वाले सभी दावेदार एडवोकेट का बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सहयोगी समर्थक एडवोकेट के द्वारा फूल माला पहनाते हुग्रिम रूप से शुभकामनाएं दी गई।

पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने बताया प्रधान पद के लिए कम से कम 10 वर्ष वकालत किया जाने की शर्त चुनाव नियमों के तहत निर्धारित की गई। इसी प्रकार से उप प्रधान और सचिव पद के लिए 5 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष वकालत की शर्त  निर्धारित की गई है । 11 सितंबर शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक एडवोकेट मेंबर अपनी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकेंगे। मतदान का समय पूरा होने के उपरांत मतगणना करके मौके पर ही विजेता उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। मौके पर पटौदी बार एसोसिएशन के मौजूदा और निवर्तमान पदाधिकारी के अलावा दावेदार उम्मीदवारों के समर्थक भी मौजूद रहे ।

Share:

Comments

Leave a comment