पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 सितंबर को होगा मतदान, उम्मीदवारों ने किए कई बड़े वादे

पटौदी बार इलेक्शन काउंटडाउन
वकीलों से दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - मुनीष कुमार
वकीलों के खिलाफ शिकायत आने पर संबंधित थाना अधिकारी बार को सूचित करेंगे
प्रेसिडेंट पद के दावेदार व अन्य दावेदारों ने एडवोकेट वेलफेयर में किए वादे
करीब 550 पटौदी बार के एडवोकेट मेंबर चुनेंगे अपनी पसंद के पदाधिकारी
पटौदी बार के पूर्व पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन से समस्याओं का होगा समाधान
फतह सिंह उजाला/पटौदी/गुरुग्राम /09 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के लिए 11 सितंबर शुक्रवार को मतदान होना निश्चित किया गया है। पटौदी बार के पदाधिकारी चुनाव के दावेदार उम्मीदवार एडवोकेट्स के द्वारा अपने अपने पक्ष में पटौदी बार के एडवोकेट्स मेंबर से समर्थन लेने का सिलसिला जोर पकड़ता जा रहा है। पटौदी बार के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि 11 सितंबर शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार मतदान आरंभ होगा और निश्चित समय पर समाप्त होगा। मददान के लिए सभी तरह से तैयारी पूरी कर ली गई है। पटौदी बार के लगभग 550 एडवोकेट मेंबर्स जिसमें की महिला मेंबर्स भी शामिल है, इनके द्वारा अपनी अपनी पसंद के उम्मीदवार के चयन के लिए मतदान किया जाना है। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और एडवोकेट बृजेश जांगड़ा ने भी सभी एडवोकेट्स मेंबर का आह्वान किया है कि चुनाव प्रक्रिया में अपना सकारात्मक सहयोग देते हुए शांतिपूर्वक पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाएं। फतह सिंह उजाला पटौदी से यह रिपोर्ट सामने आई है।
एजेंडा
साल 2018 में 120 चैंबर के लिए जगह हमने अलॉट कराई थी, जो की उस समय के अधिवक्तागण के हिसाब से पर्याप्त थी, लेकिन साल 2018 से अब तक लगभग 600 अधिवक्ता बार के सदस्य बन चुके है, इसलिए जल्द से जल्द चैंबर ब्लॉक 2 के लिए जगह उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
नए अधिवक्ता सदस्यो के लिए हर महीने मोटिवेशनल क्लासेज ऑर्गनाइज कराई जाएंगी।
नए अधिवक्तागण के लिए डिजिटल लाइब्रेरी उपलब्ध कराई जाएगी।
कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क का न आना है, इसके लिए जनवरी में ही मोबाइल टावर लगवाया जाएगा।
कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जल्द से जल्द डाकघर उपलब्ध कराया जाएगा।
बार कॉमलप्लेक्स में जल्दी ही ए टी एम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी वकील साथियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा, किसी के साथ गलत व्यवहार को बर्दास्त नही किया जायेगा।
महिला वकीलों की समस्याओं के निदान के लिए एक अलग से महिला वकीलों की कमिटी बनाई जाएगी।
हर तीन महीने में बार में जी बी एम बुलाई जाएगी।
वकीलों से दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सभी थानों के एस एच ओ को लिखित में निर्देश दिया जायेगा की किसी भी वकील के खिलाफ अगर कोई शिकायत आती है तो पहले बार को सूचित किया जाए।
बार हित में ही सभी कार्य किए जायेंगे।
सीनियर अधिवक्तागण का पूरा मान सम्मान किया जायेगा,
बार एसोसिएशन फंड्स की कमी से जूझ रही है, बार में फंड्स लाने के लिए नेतागण और मंत्रीगण को बुलाकर उनसे फंड्स लिया जाएगा।
वकीलों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: मुनीष कुमार चौहान
पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान पद के उम्मीदवार एडवोकेट मुनीष कुमार चौहान ने अपने मेनिफेस्टो में बड़ा वादा किया है। वकीलों से दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटौदी कोर्ट के तहत सभी थानों के एस एच ओ को लिखित में निर्देश दिया जाएगा कि किसी भी वकील के खिलाफ अगर कोई शिकायत आती है तो पहले बार को सूचित किया जाए। वकीलों के खिलाफ शिकायत आने पर संबंधित थाना अधिकारी बार को सूचित करेंगे।
डिजिटल लाइब्रेरी और चैंबर की सुविधा
पटौदी बार एसोसिएशन प्रेसिडेंट पद के दावेदार एडवोकेट मुनीष कुमार चौहान ने कहा कि साल 2018 में 120 चैंबर के लिए जगह अलॉट कराई थी, जो कि उस समय के अधिवक्तागण के हिसाब से पर्याप्त थी। लेकिन साल 2018 से अब तक लगभग 600 अधिवक्ता बार के सदस्य बन चुके हैं। इसलिए जल्द से जल्द चैंबर ब्लॉक 2 के लिए जगह उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा। नए अधिवक्ता सदस्यों के लिए हर महीने मोटिवेशनल क्लासेज ऑर्गनाइज कराई जाएंगी। नए अधिवक्तागण के लिए डिजिटल लाइब्रेरी उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क का न आना है, इसके लिए जनवरी में ही मोबाइल टावर लगवाया जाएगा।
डाकघर, एटीएम और महिला समिति का गठन
पटौदी बार के ही सचिव पद के दावेदार एडवोकेट जितेंद्र यादव, उप प्रधान पद की दावेदार एडवोकेट प्रीति गोयल और खजांची पद के दावेदार एडवोकेट हर्ष जांगड़ा ने भी अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं। पटौदी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जल्द से जल्द डाकघर उपलब्ध कराया जाएगा। बार कॉम्प्लेक्स में जल्दी ही ए टी एम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी वकील साथियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा, किसी के साथ गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप प्रधान पद की दावेदार एडवोकेट प्रीति गोयल ने कहा कि महिला वकीलों की समस्याओं के निदान के लिए एक अलग से महिला वकीलों की कमेटी बनाई जाएगी। हर तीन महीने में बार में जी बी एम बुलाई जाएगी। बार हित में ही सभी कार्य किए जाएंगे। सीनियर अधिवक्तागण का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। बार एसोसिएशन फंड्स की कमी से जूझ रही है, बार में फंड्स लाने के लिए नेतागण और मंत्रीगण को बुलाकर उनसे फंड्स लिया जाएगा। इन सभी दावेदारों ने विश्वास जाहिर किया है कि पटौदी बार एडवोकेट मेंबर का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।