पटौदी बार इलेक्शन: एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुनी गईं,

पटौदी बार इलेक्शन: एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुनी गईं,

पटौदी बार इलेक्शन

एडवोकेट प्रशांत उप प्रधान और एडवोकेट अनुराधा सहसचिव की बल्ले-बल्ले, निर्विरोध चुने

पटौदी बार इलेक्शन में पहली बार उप प्रधान और सहसचिव पद महिला आरक्षित

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पटौदी बार एसोसिएशन के अन्य चार पदों के लिए शुक्रवार को होगा मतदान

प्रधान पद के लिए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और एडवोकेट मुनीष कुमार  प्रतिद्वंदी

अपनी अपनी जीत के लिए दावेदार उम्मीदवारों ने लगा रखी है पूरी ताकत

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम /10 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पटौदी बार एसोसिएशन इलेक्शन के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। चुनाव के दावेदार उम्मीदवारों के द्वारा अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्थक एडवोकेट्स मेंबर के समर्थन के लिए हर प्रकार का प्रयास गंभीरता के साथ जारी है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पहली बार बार इलेक्शन में 33 प्रतिशत आरक्षण महिला एडवोकेट्स को दिया गया है। इस प्रकार से पटौदी बार एसोसिएशन में भी दो महिला उम्मीदवारों के द्वारा उप प्रधान और सहसचिव पद के लिए अपनी अपनी किस्मत आजमाई जा रही है।

महिला आरक्षित पद सहसचिव पर एडवोकेट अनुराधा के सामने किसी के द्वारा भी नामांकन नहीं किया जाने से वह निर्विरोध चुन ली गई हैं। पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगा।

बार पदाधिकारी के चुनाव के लिए एक दर्जन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। इसमें से 8 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल होगा तथा चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन स्टैंड बाय रखी जाएंगी।

शुक्रवार को मतदान करने वाले एडवोकेट्स मेंबर को बार काउंसिल का आई कार्ड, लाइसेंस, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे। शुक्रवार को पटौदी बार एसोसिएशन के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया के लिए पटौदी के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और ब्रिजेश जांगड़ा ने बताया कि मतदान शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। सुचारू मतदान अथवा प्रक्रिया के लिए लगभग 12 चुनाव कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

पटौदी बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को 550 एडवोकेट मेंबर के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए बार के पदाधिकारी का चुनाव किया जाएगा। प्रधान पद के लिए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और एडवोकेट मुनीष कुमार चौहान के बीच में रोचक मुकाबला बना हुआ बताया जा रहा है।

महिला आरक्षित उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट रचना देवी और एडवोकेट प्रीति गोयल के मध्य में भी हार जीत को लेकर प्रतिस्पर्धा आंकी जा रही है। सचिव पद के लिए एडवोकेट वेद प्रकाश और एडवोकेट जितेंद्र ने भी अपने-अपने समर्थक एडवोकेट मेंबर का समर्थन प्राप्त करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

खजांची पद के लिए एडवोकेट हर्ष जांगड़ा और एडवोकेट रसना देवी के बीच भी आमने-सामने का मुकाबला बना हुआ है। पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के दावेदार एडवोकेट्स और उनके समर्थक एडवोकेट्स मेंबर के द्वारा अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई रणनीति पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment