पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव: उप प्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुने गए

पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव: उप प्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुने गए

पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उप प्रधान पद पर एडवोकेट प्रशांत और महिला आरक्षित सहसचिव पद पर एडवोकेट अनुराधा को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन दोनों उम्मीदवारों के मुकाबले में चुनावी प्रक्रिया में किसी अन्य उम्मीदवार या दावेदार के द्वारा अपना कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। इस प्रकार से इन दोनों पदों पर केवल मात्र एक-एक उम्मीदवार होने की वजह से इन दोनों को पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान के द्वारा विजेता घोषित कर दिया गया है।

पटौदी बार इलेक्शन

उप प्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव एडवोकेट अनुराधा निर्विरोध चुने गए

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दोनों के मुकाबले किसी अन्य प्रतिद्वंदी एडवोकेट ने नामांकन नहीं किया

पटौदी बार चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान द्वारा घोषणा

निर्विरोध चुने गए दोनों पदाधिकारी ने बार एडवोकेट मेंबर का धन्यवाद किया

पटौदी/फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/28 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कैटेगरी निर्धारित की गई है। पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए, एक उप प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए, एक प्रधान पद महिला के लिए, सचिव पद सामान्य वर्ग के लिए, सहसचिव पद महिला के लिए आरक्षित और खजांची पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और निर्देशानुसार बार एसोसिएशन इलेक्शन में महिला एडवोकेट्स की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहली बार 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। महिला पद आरक्षित होने की वजह से महिला एडवोकेट्स में भी चुनाव को लेकर एक अलग ही प्रकार का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।

सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और एडवोकेट बृजेश जांगड़ा ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए नामांकन कर चुके दावेदार उम्मीदवारों के लिए 11 सितंबर शुक्रवार को बार के एडवोकेट मेंबर्स के द्वारा मतदान किया जाएगा। मतदान का समय समाप्त होने के साथ ही वोटों की गिनती की जाएगी और विजेता उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में निर्विरोध निर्वाचित पटौदी बार के उपप्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव एडवोकेट अनुराधा के द्वारा अपने निर्विरोध चयन में सहयोग करने के लिए पटौदी बार एसोसिएशन के सभी एडवोकेट मेंबर्स का आभार व्यक्त किया गया है।

आने वाली 11 सितंबर शुक्रवार को अन्य पदों के लिए मुकाबला होना निश्चित किया गया है। प्रधान पद के लिए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और एडवोकेट मुनीष कुमार चौहान के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए एडवोकेट वेद प्रकाश और एडवोकेट जितेंद्र आमने-सामने होंगे। महिला आरक्षित उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट रचना देवी और एडवोकेट प्रीति गोयल के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा खजांची पद के लिए एडवोकेट रसना और एडवोकेट हर्ष जांगड़ा के बीच मुकाबला होना तय किया गया है।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को कई वरिष्ठ एडवोकेट्स और अधिकारियों ने बधाई दी है। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी उपप्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव एडवोकेट अनुराधा को पटौदी बार के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश यादव, एडवोकेट बृजेश जांगड़ा, पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ एडवोकेट्स ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में विशाल सिंह चौहान, संदीप यादव, अमित यादव, राहुल सेहरावत, रूप सिंह सैनी, जितेंद्र यादव, प्रीति गोयल, उर्मिला, पूनम यादव, सागर वत्स, चमन लाल, सुखबीर सिंह, अजीत चौहान, मुनीष चौहान, योगेश चौधरी, नाहर सिंह, शमशेर छिल्लर, गजेंद्र शर्मा, नीतू, सरिता, पूजा सैनी, सूरजपाल परमार, अशोक शर्मा, पवन ठाकरान और तेजपाल सिंह चौहान सहित अन्य एडवोकेट्स शामिल रहे हैं जिन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

Comments

Leave a comment