पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न: 50 प्रतिशत महिला एडवोकेट बनीं पदाधिकारी

पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न: 50 प्रतिशत महिला एडवोकेट बनीं पदाधिकारी

पटौदी बार-वूमेन पावर 

पटौदी बार एसोसिएशन में 50 प्रतिशत महिला एडवोकेट पदाधिकारी निर्वाचित 

एक महिला एडवोकेट निर्विरोध तथा दो को बार मेंबर से एडवोकेट के द्वारा चुना गया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

चार पदाधिकारीयों के लिए हुआ मतदान और दो पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए 

एडवोकेट मुनीष चौहान, एडवोकेट जितेंद्र यादव, एडवोकेट रचना खोला, एडवोकेट रसना विजेता

प्रधान, उप प्रधान , महिला सचिव और खजांची पद के लिए ईवीएम से मतदान हुआ

पटौदी बार के टोटल 547 एडवोकेट मेंबर में से 494 मेंबर के द्वारा मतदान किया गया

फतह  सिंह उजाला/गुरुग्राम  /10 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पटौदी बार एसोसिएशन  ( सरकार ) के लिए पदाधिकारीयों के लिए चुनाव सोहार्द - शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। पटौदी बार इलेक्शन में 50 प्रतिशत महिला एडवोकेट पदाधिकारीयों को एडवोकेट मेंबर के द्वारा चुना गया है। इनमें से एक महिला एडवोकेट पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित और दो अन्य महिला एडवोकेट वोटिंग के उपरांत निर्वाचित हुई है।

पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने बताया पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया पटौदी बार एसोसिएशन के कुल 547 एडवोकेट मेंबर में से 494 एडवोकेट मेंबर के द्वारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए पटौदी बार की सरकार के नए पदाधिकारी का चयन किया गया। प्रधान पद के दावेदार एडवोकेट मनीष कुमार के पक्ष में 290 वोट डाले गए और प्रतिद्वंदी एडवोकेट गजेंद्र शर्मा के पक्ष में 204 वोट डाले गए। इस प्रकार से पटोदी बार सरकार में प्रधान पद के लिए एडवोकेट मनीष कुमार चौहान 86 वोट से विजेता रहे हैं। सचिव पद के लिए एडवोकेट जितेंद्र यादव को अपने प्रतिद्वंदी एडवोकेट वेद प्रकाश के मुकाबले 48 वोट अधिक मिले हैं। एडवोकेट जितेंद्र यादव को 271 एडवोकेट मेंबर का समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं एडवोकेट वेद प्रकाश को 223 एडवोकेट मेंबर का समर्थन मिला है।

पहली बार महिला आरक्षित पद में शामिल उप प्रधान पद के लिए मतदान में एडवोकेट रचना खोला 68 वोट से विजेता रही है । उनकी प्रतिद्वंदी और पिछली योजना में खजांची रही एडवोकेट प्रीति गोयल को 213 वोट प्राप्त हो सके। इसके विपरीत एडवोकेट रचना खोला को 281 वोट मिले हैं । कैशियर पद के लिए एडवोकेट हर्ष शर्मा को 236 एडवोकेट मेंबर का समर्थन प्राप्त हुआ है। जबकि उनके मुकाबले इसी पद के लिए एडवोकेट रसना देवी को 258 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार से यहां जीत का अंतर 22 वोट का रहा है।

पटौदी बार एसोसिएशन के सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और एडवोकेट बृजेश जांगड़ा ने बताया कि पटौदी बार सरकार के लिए उप प्रधान एडवोकेट प्रशांत और सहसचिव महिला आरक्षित पद के लिए एडवोकेट अनुराधा को निर्विरोध रूप से चुना गया है। नामांकन के दौरान ही इन दोनों दावेदार उम्मीदवारों एडवोकेट के मुकाबले में किसी अन्य प्रतिद्वंदी दावेदार एडवोकेट के द्वारा अपना नामांकन दाखिल नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप इन दोनों पदों पर एडवोकेट प्रशांत और एडवोकेट अनुराधा को भी विजेता घोषित किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पटौदी के नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

पटौदी बार सरकार के विजेताओं का स्वागत

पटोदी बार एसोसिएशन सरकार के सभी विजेता एडवोकेट पदाधिकारीयों का पटौदी बार एसोसिएशन के ही एडवोकेट मेंबर और पूर्व बार पदाधिकारीयों के द्वारा बधाई देते हुए फूल माला पहनकर स्वागत किया गया इस मौके पर विशेष रूप से विशाल सिंह चौहान, संदीप यादव, अमित यादव, राहुल सहरावत, रूप सिंह सैनी, जितेंद्र यादव, प्रीति गोयल, उर्मिला, पूनम यादव, सागर,  चमन लाल, सुखबीर सिंह, अजीत सिंह, मनीष चौहान, योगेश चौधरी, नाहर सिंह, शमशेर छिल्लर, गजेंद्र शर्मा, नीतू, सरिता, पूजा सैनी, सूरजपाल परमार, अशोक शर्मा, पवन ठाकरान, तेजपाल सिंह चौहान सहित और भी एडवोकेट्स मेंबर मौजूद रहे। चुनाव परिणाम के बाद मित्रवत माहौल में सभी एडवोकेट्स विजेता पदाधिकारी और साथियों के द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment