पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान, उप-प्रधान, सचिव और खजांची पद के लिए सीधा मुकाबला, 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

पटौदी बार इलेक्शन
प्रधान, उप-प्रधान, सचिव और खजांची के बीच आमने-सामने का मुकाबला
पटौदी बार इलेक्शन में 33 प्रतिशत पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित
विभिन्न पदों के लिए 10 विजेता दावेदार उम्मीदवार एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी
पटौदी बार के लगभग 550 एडवोकेट मेंबर विजेताओं का करेंगे फैसला
फतह सिंह उजाला /पटौदी /27 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
पटौदी बार एसोसिएशन इलेक्शन के लिए दावेदार उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन किया जाने तथा इनकी जांच के उपरांत चुनावी माहौल गर्मी पकड़ता जा रहा है। पटौदी बार एसोसिएशन के लिए 33 प्रतिशत पद महिला उप प्रधान और महिला सहसचिव रिजर्व किए गए हैं। इन दोनों पदों पर केवल और केवल महिला दावेदार उम्मीदवार ही नामांकन करने वालों में शामिल हैं। पटौदी बार एसोसिएशन के लिए प्रधान, उप प्रधान, सचिव और खजांची के बीच में सीधा मुकाबला बना हुआ है।
नामांकन जांच और उम्मीदवारों की सूची
पटौदी बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों के दाखिल किए गए नामांकन सही पाए गए हैं। पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा, सचिव पद के लिए एडवोकेट वेद प्रकाश, उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट रचना देवी और खजांची पद के लिए एडवोकेट रसना के द्वारा अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई है। इनके मुकाबले में प्रधान पद के लिए एडवोकेट मुनीष कुमार चौहान, उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट प्रशांत, सचिव पद के लिए एडवोकेट जितेंद्र, सह सचिव पद के लिए एडवोकेट अनुराधा, उप प्रधान पद आरक्षित महिला के लिए प्रीति गोयल और खजांची पद के लिए एडवोकेट हर्ष जांगड़ा के द्वारा अपने-अपने नामांकन जमा करवाए गए हैं।
चुनाव प्रचार और युवा उम्मीदवारों की भूमिका
सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश यादव और एडवोकेट बृजेश जांगड़ा के मुताबिक चुनाव के सभी दावेदार उम्मीदवारों के द्वारा अपना-अपना चुनाव प्रचार आरंभ किया जा चुका है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षित उप प्रधान पद के लिए पिछली योजना में खजांची रही प्रीति गोयल के द्वारा अपना नामांकन एक बार फिर से उप प्रधान के लिए दाखिल किया गया है। यह बात भी सामने आई है कि इस बार पटौदी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिकांश उम्मीदवार दावेदार एडवोकेट युवा ही हैं। यह भी सुनने के लिए मिल रहा है कि युवा एडवोकेट्स ऊर्जावान और नई सोच के साथ वरिष्ठ और अनुभवी एडवोकेट्स साथ मिलकर एडवोकेट्स वेलफेयर हित में अधिक से अधिक काम करेंगे।