मोदी के मैजिक और शाह की राजनीतिक चाणक्य नीति से विपक्ष धराशाई – डॉ सत्य प्रकाश
केंद्रीय मंत्री की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए हवन कुंड में आहुतियां अर्पित
निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी अपना समर्थन और आशीर्वाद
राजनीतिक पद बदलने के बाद भी जनसंपर्क और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता कायम
फतह सिंह उजाला
पटौदी। पटौदी के पूर्व एमएलए एवं भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश जरावता ने पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन पटौदी स्थित अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। हवन के माध्यम से उन्होंने पत्नी सहित , भगवान से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्वास्थ्य और, दीर्घायु सहित निरंतर सफलता की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी खुशी जताई। भाजपा एससी मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्य प्रकाश जरावता ने विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए समर्थकों के जीत की खुशी साझा की । इसी मौके पर भाजपा समर्थक और कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। पटौदी के पूर्व विधायक डॉ जरावता ने कहा कि पीएम मोदी के मैजिक और गृहमंत्री अमित शाह की चाणक्य नीति के सामने पूरे विपक्ष की नीति और राजनीति विपक्ष के लिए अपने आप में सवाल बनती जा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जाहिर किया कि हरियाणा प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ में प्रदेश की जनता सत्तासीन करेगी। उन्होंने कहा राजनीति में सत्ता और विपक्ष के बीच मतभेद होना सामान्य बात है। कई बार एक ही दल के भीतर भी विचारों का अंतर और गुटबाजी देखने को मिलती है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मुताबिक लेकिन सत्य प्रकाश जरावता की सक्रियता यह संदेश देती है कि राजनीतिक पद बदलने के बाद भी जनसंपर्क और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता कायम रह सकती है।
पूर्व विधायक होने के बावजूद सत्य प्रकाश जरावता लगातार क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों, राजनीतिक आयोजनों और स्थानीय जनसंपर्क के माध्यम से वे पटौदी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार दर्ज करा रहे हैं। यही वजह है कि समर्थकों के बीच उनकी पकड़ आज भी मजबूत मानी जाती है। यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा संगठन की स्थानीय सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन का भी संकेत देता नजर आया। आने वाले समय में पटौदी की राजनीति में सत्य प्रकाश जरावता की भूमिका किस रूप में सामने आती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी रहेगी। इस मौके पर पटौदी क्षेत्र से बड़ी मैं भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Add A Comment


