विधायक जी, तिरंगा यात्रा के बाद पटौदी और हेलीमंडी में कब निकलेगी स्वच्छता यात्रा? जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार

विधायक जी, तिरंगा यात्रा के बाद पटौदी और हेलीमंडी में कब निकलेगी स्वच्छता यात्रा? जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार

विधायक जी, तिरंगा यात्रा के बाद कब निकलेगी स्वच्छता यात्रा ?

हर-घर तिरंगा का साइड इफेक्ट, हर गली, मोहल्ला और शहर हो गया गंदा

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पीएम मोदी ही नहीं बीजेपी का लक्ष्य और संकल्प

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जगह-जगह गंदगी का अंबार बनता जा रहा भाजपा शासन का श्रृंगार

फतह सिंह उजाला /पटौदी/हेलीमंडी/23 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

स्वच्छता और सफाई के मामले सहित मुद्दे को लेकर संभवत दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी अधिक संवेदनशील मानी जा सकती है। स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत, यह नारा अथवा स्लोगन भाजपा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिया गया। अगस्त महीने में भी विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जुलाई महीने में भी इसी प्रकार का कैंपेन भाजपा के नेताओं के द्वारा चलाया गया। पिछले महीने पीएम मोदी के हरियाणा आगमन पर स्वच्छता से स्वागत, युद्ध स्तरीय अभियान चलाते हुए भाजपा के नेताओं, विधायकों, सांसदों से लेकर छोटे से छोटे सक्रिय कार्यकर्ता के द्वारा हाथों में झाड़ू लहराते हुए स्वच्छता से स्वागत अभियान में अपनी आहुतियां अर्पित की गई।

कुछ दिन पहले ही स्वच्छता अभियान जैसे मामले के साथ ही हर घर तिरंगा और इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियान भी भाजपा के द्वारा कैंपेन चलाया गया। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के दौरान ही निकाय कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगे पूरी नहीं की जाने के विरोध में पूरा करकट नहीं उठाने अथवा साफ करने का हड़ताल की घोषणा करते अनिश्चितकालीन अभियान आरंभ कर दिया गया। निकाय कर्मचारियों की यह हड़ताल यूनियन पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच समझौता नहीं होने के कारण तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है । परिणाम स्वरूप पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पुराना नगर पालिका हेली मंडी और पुराना नगर पालिका पटौदी के अलावा परिषद सीमा में शामिल नो गांव में भी गंदगी के अंबार अब जी का जंजाल बनते जा रहे हैं।

विपक्ष के साथ-साथ गंदगी के अंबर से परेशान हो रहे लोगों ने तो यहां तक कहना और सवाल करना आरंभ कर दिया है, कि विधायक ( विमला चौधरी ) जी, तिरंगा यात्रा के बाद अब स्वच्छता यात्रा कब निकली जाएगी ? लोगों के द्वारा अपनी परेशानी और समस्याओं के समाधान के लिए वोट दिया और इसी प्रकार के वादे करते हुए आपके द्वारा वोट मांगे गए । मतदाता अथवा वोटर को भगवान स्वरूपी जनता तब भी कहा और अब भी कहा जा रहा है। लेकिन सबसे गंभीर चिंताजनक और विचारणीय सवाल यह है कि भगवान स्वरूपी जनता गंदगी के अंबार से फैल रही बदबू के कारण अब बीमारियों के जाल में फसती चली जा रही है। पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी जब हरियाणा जींद में आए उस समय भी स्वच्छता से स्वागत स्लोगन के साथ सफाई अभियान में खूब झाड़ू चलाई गई। समय बीतने के साथ स्लोगन कथित जुमला हो गया और झाड़ू कहीं ना कहीं गोदाम की शोभा बन गई।

लोगों का प्रतिक्रिया स्वरूप कहना है विधायक विमला चौधरी भाजपा की नेता है। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके हर गली मोहल्ले में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। एक छोटी सी भी सभा या मामूली सा कोई आयोजन हो, भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। कुछ दिन पहले यही नजारा हर घर तिरंगा यात्रा में भी देखने के लिए मिला । मानेसर और पटौदी के तमाम भाजपा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दिखाई दिए। अब हर घर तिरंगा कथित रूप से जुमला हो गया और जगह-जगह बदबू फैला रहे गंदगी के अंबार हाथों में तिरंगा लेकर लहराने वाले जोशीले भाजपाइयों का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना ही नहीं पुरजोर मांग है कि गंदगी के अंबार हटेंगे जब हटेंगे? लेकिन विधायक जी जनता को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण उपलब्ध होना। यह जीवन का मूलभूत अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना विधायक का सामाजिक, राजनीतिक कर्म  और धर्म भी है। गंदगी के अंबार से फैलती बदबू से राहत दिलाने के लिए जल्द से जल्द कोई ना कोई वैकल्पिक व्यवस्था हुए संभावित बीमारियों को फैलने से रोकने की पहल की जाए।

Share:

Comments

Leave a comment