पटौदी जाटोली मंडी परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर

पटौदी जाटोली मंडी परिषद को एक नंबर बनाने के दावे का निकला दम !
परिषद चुनाव के समय दावेदारों ने किए दावे इंदौर भी दिखाई देगा फीका
जुलाई और अगस्त माह के दौरान हड़ताल में लगे बड़े-बड़े गंदगी के ढेर
अपने-अपने वार्ड और परिषद को चमकाने के दावेदार पार्षदों के दर्शन दुर्लभ
पटौदी जाटोली मंडी परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर
फतह सिंह उजाला/पटौदी/18 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी को पार्टी कैडर और समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन होने का दावा किया जाता है। राष्ट्रीय या फिर प्रदेश करके किसी भी आयोजन कार्यक्रम अभियान को समर्पित कार्यकर्ता शिद्दत के साथ सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यह बात अलग है कि अधिकांश मौके पर इस प्रकार के अभियान और आयोजन फोटो सेशन के बाद दम तोड़ते चले जाते हैं । पटौदी जाटोली मंडी परिषद का चुनाव लड़ने वाले समाजसेवी सुशील कुमार लालू का कहना है जो वायदे करके वोट लिए और अब पार्षद बन चुके हैं, ऐसे जनप्रतिनिधियों को अपनी जुबान की कीमत भी साबित करनी चाहिए।
हरियाणा प्रदेश में अधिकांश भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आम जनमानस की सेवा को समर्पित है। पटौदी जाटोली मंडी परिषद चुनाव के समय उम्मीदवार और विजेता दावेदारों के द्वारा डंके की चोट पर कहा गया पटौदी जाटोली मंडी परिषद देश का नंबर एक नगर परिषद होगा। होना भी चाहिए, लेकिन कब होगा, कैसे होगा ? किस प्रकार से होगा, कौन करेगा ? यह एक उलझी हुई पहली बनकर सामने आ रहा है । इसका सीधा और सरल मुख्य कारण यही है कि पूरे हरियाणा प्रदेश के साथ ही पटौदी जाटोली मंडी परिषद में भी सफाई कर्मचारी की हड़ताल पिछले करीब 12 दिन से जारी है और यह हड़ताल 21 तारीख तक घोषित की जा चुकी है।

कथित रूप से कुछ दिन पहले जनता की चुनी हुई जनप्रतिनिधि के द्वारा मानेसर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का श्री गणेश कर फोटो सेशन के बाद यह अभियान भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के भरोसे छोड़ दिया गया। पुराना पटौदी नगर पालिका क्षेत्र पुराना हेली मंडी नगर पालिका क्षेत्र और अब पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र में शामिल नौ गांवों को मिलाकर लोगों के कहे मुताबिक सफाई व्यवस्था आम जनमानस के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है । भाजपा सरकार के द्वारा जुलाई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इसी प्रकार से अगस्त में भी 1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। आने वाले सितंबर में अक्टूबर महीने तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाना प्रस्तावित है। दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी, जिसके कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ स्तर तक मौजूद हैं । अब सफाई और स्वच्छता की सबसे अधिक जरूरत के समय अपनी मस्ती में मत कहे जा सकते हैं।

कुछ महीने पहले तक ताजा ताजा जनप्रतिनिधि और पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पार्षद चुने गए जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर युद्ध स्तरीय अभियान चलाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे समय के साथ जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि जिनके द्वारा दावे और वादे किए गए। पटौदी जाटोली मंडी परिषद देश का नंबर एक परिषद होगा, वह भी अब अंतर ध्यान होते दिखाई दे रहे हैं ? हां लोगों के कहे मुताबिक सोशल मीडिया पर या व्हाट्सएप ग्रुप में अवश्य जनप्रतिनिधियों में से कुछ को सबसे अधिक एक्टिव देखा जा सकता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कितना लंबा समय और चल सकती है ,यह भविष्य के गर्भ में है ।
लेकिन आम जनमानस को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण के साथ-साथ कूड़ा करकट की बदबू से छुटकारा दिलवाने की पहल करते हुए स्वस्थ रहने का मौलिक अधिकार की रक्षा करना भी जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सामाजिक राजनीतिक धर्म और कर्म दोनों ही है। अब देखना यही है कि कर्मचारियों की घोषित 21 अगस्त तक की हड़ताल से पहले पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र के किस-किस वार्ड में कौन-कौन पार्षद या जन प्रतिनिधि नए सिरे से स्वच्छता अभियान की पहल कर दूसरे सहयोगी पार्षदों को भी इसके लिए मजबूर करने की हिम्मत दिखा सकेगा ?