हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र  एमएलए बिमला चौधरी साहिबा क्यों भूल गई गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में भरे एसटीपी के पानी को ?

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र   एमएलए बिमला चौधरी  साहिबा क्यों भूल गई गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में भरे एसटीपी के पानी को ?

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र 

एमएलए बिमला चौधरी साहिबा क्यों भूल गई गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में भरे एसटीपी के पानी को ?

सदन में ही मौजूद रहते हैं शिक्षा, पर्यावरण सहित संबंधित अन्य विभागों के मंत्री 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एमएलए बिमला चौधरी को फिर याद आई हेलीमंडी से रामपुर और मिर्जापुर स्मार्ट सड़क 

पटौदी की प्रमुख मांगों को एमएलए चौधरी ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया

स्पीकर के माध्यम से मांग और समस्या सरकार के समक्ष रख, समाधान का अनुरोध

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /01 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पटौदी की एमएलए श्रीमती बिमला चौधरी ने मंगलवार को  हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पटौदी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं और जनहित की मांगों को सदन के समक्ष प्रमुखता से रखा। स्पीकर के माध्यम से सरकार के समक्ष उन्होंने जहां चिर परिचित मांगों की ध्यान आकर्षित किया। हैरानी इस बात को लेकर महसूस की गई की जिला गुरुग्राम के को-एजुकेशन वाले सबसे पहले गवर्नमेंट कॉलेज जटौली हेली मंडी में भरे हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मल मूत्र युक्त पानी की निकासी की क्यों और कैसे अनदेखी हो गई ? जबकि यह मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष ग्रीवेंस कमेटी के बैठक में भी उठाया जा चुका। उनके द्वारा संबंधित विभाग और अधिकारियों को इसके समाधान के लिए 10 दिन का समय सीमा दी गई थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा सत्र के दौरान ही शिक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री व अन्य संबंधित विभागों के मंत्री भी मौजूद ही रहते हैं। एक से अधिक विभागों से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण सभी विभागों के मंत्रियों तक यह समस्या आसानी से पहुंच उनके संज्ञान में भी आ जाती।

जमालपुर चौक से ताजनगर सड़क काफी जर्जर

 

एमएलए श्रीमती बिमला चौधरी जी ने विधानसभा में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं। पटौदी जाटोली मंडी परिषद के वाइस चेयरमैन अमित शर्मा एवं पार्षद श्रीमती पिंकी चौहान के पैतृक गांव रामपुर से जटौलीमंडी होते हुए टोडापुर तक मुख्य सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।  ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में जिला परिषद प्रमुख दीपाली चौधरी और परिषद में भाजपा पार्षद अनिलकमार के पैतृक गांव मिर्जापुर से जटौली मंडी तक सड़क का निर्माण शीघ्र करवाया जाए। इसके निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जमालपुर चौक से ताजनगर तक मुख्य सड़क, जो वर्तमान में काफी जर्जर स्थिति में है, का पुनर्निर्माण जल्द करवाया जाए। 

गांव खोड़ के पीड़ित किसानों को जली फसल का मुआवजा मले 

इसी प्रकार से एमएलए बिमला चौधरी ने गांव खोड में कुछ महीने पहले लगभग 50 एकड़ खड़ी फसल जलने से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने पटौदी की सब्जी मंडी को अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाए, जिससे क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंडी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की।

एमएलए श्रीमती बिमला चौधरी ने कहा कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र का विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता मैं शामिल है। उन्होंने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Share:

Comments

Leave a comment