नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका,

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका,

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका

अपनी मांगे पूरा किया जाने को लेकर परिषद कार्यालय पर दो घंटे तालाबंदी

शहरी निकाय मंत्री का पुतला घसीटते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन एक और दो के सफाई कर्मी 21 तक हड़ताल पर

लगभग 100 कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सफाई व्यवस्था हुई विस्फोटक

पटौदी /हेलीमंडी/गुरुग्राम / 18 अगस्त 2026 /फतह सिंह उजाला / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर पालिका कर्मचारी संघ से संबंध पटौदी जाटोली मंडी परिषद के जॉन 1 और जॉन दो के संबंध कर्मचारियों के द्वारा मंगलवार को परिषद कार्यालय पर 2 घंटे की तालाबंदी किया जाने के साथ ही स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका गया। हड़ताली और प्रदर्शनकारियों कर्मचारियों के द्वारा अपनी हड़ताल सरकार के साथ वार्ता विफल होने की स्थिति में 21 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की गई। पिछले कई दिनों से विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए पटौदी जाटोली मंडी परिषद सीमा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था विस्फोटक होती जा रही है। जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिनमें आवारा जानवर मुंह मारते हुए कूड़ा करकट को भी फैलाने का काम कर रहे हैं।

मंगलवार को पूर्व घोषणा के मुताबिक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पटौदी और हेली मंडी कार्यालय पर हाथों में झाड़ू लहराते हुए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एकत्रित हुए। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय घोषणा के मुताबिक कर्मचारियों के द्वारा 2 घंटे की तालाबंदी भी कर दी गई । इसके उपरांत हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री सहित स्थानीय निकाय मंत्री को निशाना बनाते हुए नारे लगाते मंत्री विपुल गोयल के पुतले को पीटते हुए चलते रहे। प्रदर्शन करने वालों में विशेष रूप से ओम प्रकाश, सुनीता, मोनू, रामवीर, माया, रानी, सुनीता, संजय, सत्य, रामनिवास, गोविंद, रमेश, शत्रुघ्न, सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुराना हेली मंडी नगर पालिका के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे चौराहे पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले को आग के हवाले करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन एक पटौदी में फायर विभाग के साथ-साथ टोटल 62 कर्मचारी हड़ताल में शामिल बताए गए हैं। इसी प्रकार से पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन दो हेली मंडी में टोटल 57 कर्मचारी हड़ताल पर बताए गए। हड़तालि कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी शामिल है। कर्मचारी और कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि ठेका व्यवस्था के चलते हुए कर्मचारियों का बेखौफ तरीके से आर्थिक शोषण किया जा रहा है । हरियाणा सरकार के द्वारा कर्मचारियों की न्यूनतम मासिक मजदूरी अथवा वेतनमान फिक्स किया जाने के बावजूद भी संबंधित ठेकेदार कर्मचारियों को पूरा भुगतान नहीं कर रहा है। कोरोना महामारी के समय सरकार और विभिन्न विभागों के द्वारा हम सफाई कर्मचारियों को ही कोरोना योद्धा का नाम देकर जगह-जगह स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा भी की गई। लेकिन जब बात काम के बदले मजदूरी के भुगतान की आई तो अब कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मई के महीने में कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच जो समझौता हुआ था सरकार उस समझौते से पीछे हट रही है इसी प्रकार से फायर कर्मचारी का कहना है कि फरीदाबाद में अपनी जान पर खेल कर शहीद होने वाले कर्मचारियों को सरकार शाहिद का दर्जा भी नहीं दे रही नहीं घोषणा के मुताबिक घोषित अनुदान और पीड़ित परिवारों को नौकरी उपलब्ध करवाई गई है सबसे महत्वपूर्ण मांग कर्मचारियों की यही है कि कच्चे कर्मचारियों को सरकार बिना किसी दाग लपेट के पक्का करें फिलहाल यूनियन नेताओं के आह्वान पर हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है जरूर हुई तो यह हड़ताल और भी लंबी तथा अनिश्चितकाल हड़ताल में भी बदल सकती है

Share:

Comments

Leave a comment