पटौदी सब्जी मंडी के खुले नाले बने परेशानी, मार्केट कमेटी चेयरमैन ने परिषद चेयरमैन को लिखा पत्र

पटौदी सब्जी मंडी के खुले नाले बने परेशानी, मार्केट कमेटी चेयरमैन ने परिषद चेयरमैन को लिखा पत्र

मार्केट कमेटी चेयरमैन ने परिषद चेयरमैन को ड्रेनेज सफाई के लिए लिखा

पटौदी सब्जी मंडी में सड़क किनारे खुले नालों को तुरंत ढका जाए

सब्जी मंडी पटौदी में सड़क किनारे ड्रेनेज की सही प्रकार से सफाई हो

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

गंदगी की बदबू और सड़क पर भर पानी भरने से लोगों को होती है परेशानी

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम, /31अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

पटौदी सब्जी मंडी में सड़क किनारे खुले नालों और गंदगी से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन ने परिषद चेयरमैन को पत्र लिखा है। निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब विभिन्न स्थानों से साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में पटौदी सड़क मार्ग पर मौजूद पटौदी सब्जी मंडी के ड्रेनेज की मरम्मत और सफाई का मुद्दा एक बार फिर से गर्म होता दिखाई दे रहा है। इस सिलसिले में मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव मोकलवास के द्वारा पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चेयरमैन प्रवीण के नाम पत्र लिखा गया है।

बाजार में आने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों के लिए खुले नाले बड़ी समस्या बन गए हैं। मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव मोकलवास के द्वारा लिखे गए पत्र के मुताबिक पटौदी सब्जी मंडी के सड़क किनारे बरसाती नाले सब्जी मंडी में आने वाले लोगों के अलावा अन्य जनमानस के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। यह ड्रेनेज अथवा नालों को सही प्रकार से ढका भी नहीं गया है। नालों के ऊपर जो स्लैब डाले गए हैं, कई स्थानों से वह स्लैब भी गायब हैं।

टूटे हुए स्लैब और नियमित सफाई न होने के कारण नालों में गंदगी भर गई है। इतना ही नहीं नालों के ऊपर ढके गए स्लैब कई स्थानों पर टूटे हुए भी हैं। ड्रेनेज अथवा बरसाती नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह गंदगी की वजह से भरे हुए भी हैं। गर्मी और मानसून को देखते हुए इस ड्रेनेज अथवा बरसाती नालों में गंदगी की बदबू से यहां के स्थानीय दुकानदार और खरीदारी के लिए आने वाले सभी लोग परेशान हो रहे हैं।

गंदगी की बदबू और जलभराव से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मनोज यादव मोकलवास ने कहा है कि पटौदी सब्जी मंडी सड़क किनारे बने हुए ड्रेनेज अथवा बरसाती नालों की विधिवत रूप से सफाई करवाई जाए। इसके साथ ही जहां नाला टूटा है या स्लैब गायब है, वहां पर मरम्मत करते हुए नए सिरे से स्लैब भी रखे जाएं, जिससे कि यहां आने वाले लोग संभावित दुर्घटनाओं से बच सकें।

Share:

Comments

Leave a comment