पटौदी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 14वां दिन जारी, मार्केट कमेटी की कूड़ा ट्राली पकड़ी और खाली करवाई

पटौदी परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल नाकाम करने का प्रयास !
मार्केट कमेटी पटौदी की कूड़ा भरी ट्राली को पकड़ा और खाली करवाया
नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को 14 वां दिन भी जारी रही
परिषद की महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित हाथापाई का आरोप
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के 100 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल
पटौदी /हेली मंडी/गुरुग्राम /फतह सिंह उजाला /19 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /
पटौदी /हेली मंडी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित पालिका ,नगर परिषद, नगर निगम और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल बुधवार को चौदहवें दिन में प्रवेश कर गई।
सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच समझौता लागू नहीं होने या फिर सिरे नहीं चढ़ने की वजह से यह हड़ताल 21 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस बात से इनकार नहीं की हड़ताल और भी लंबी या अनिश्चितकाल के लिए घोषित हो सकती है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभिन्न स्थानों पर ऊंचे होते कूड़े करकट के ढेर और इसकी बदबू के कारण पर्यावरण पर तो प्रतिकूल असर पड़ ही रहा है। आम जनमानस भी कूड़े करकट की असहनीय बदबू से परेशान होकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जकड़ में कस्ता चला जा रहा है।
हड़ताल को लंबा खींचता देख कथित रूप से स्थानीय निकाय विभाग की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को नाकाम करने के प्रयास भी आरंभ होने की जानकारी सामने आई है। जिसे की सफाई कर्मचारी यूनियन और यूनियन सदस्यों के द्वारा नाकाम कर दिया गया।
यह घटना बुधवार को पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन एक पुराना हेली मंडी अनाज मंडी क्षेत्र की बताई गई है। बुधवार को भी प्रतिदिन की तरह नगर परिषद सफाई कर्मचारी कार्यालय के समक्ष पहुंचे और हाथों में झाड़ू लहराते हुए हरियाणा सरकार मुर्दाबाद कर्मचारी एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए पूर्व घोषित हड़ताल पर चले गए।
बताया गया है कि इसी बीच परिषद के हड़ताल करने वाले कर्मचारी नेताओं और सदस्यों को मार्केट कमेटी पटौदी के कर्मचारियों के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से पुराना अनाज मंडी हेली क्षेत्र से पूरा करकट एकत्रित कर डंपिंग यार्ड में ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद बिना समय गंवाए स्थानीय प्रधान ओमप्रकाश व अन्य कर्मचारी मौका पर पहुंचे और मार्केट कमेटी कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे हड़ताल को नाकाम करने के प्रयास का विरोध किया।

इस पर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के द्वारा कहा गया कि पूरा करकट उठाने और साफ करने के निर्देश पटौदी के एसडीएम के द्वारा दिए गए हैं। परिषद कर्मचारी के द्वारा इस दावे पर असहमति जताते हुए ट्राली से कूड़ा करकट खाली करने के लिए कहा गया। बताया गया है कि यहां पर दोनों पक्षों के बीच पूरा करकट को खाली करने और नहीं करने को लेकर गर्म गर्मी होने के साथ में हाथापाई भी हो गई । आरोप तो यहां तक है कि कथित रूप से परिषद सफाई कर्मचारियों के प्रधान सहित मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों के साथ मक्का मुक्की हुई।
स्थानीय निकाय विभाग के हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के द्वारा मार्केट कमेटी प्रशासन के कर्मचारियों को अपनी हड़ताल और मांगों के विषय में बताते हुए उनसे समर्थन की भी मांग की गई। बताया गया है इसके बाद परिषद के हड़ताल सफाई कर्मचारियों के द्वारा पुराना हेली मंडी अनाज मंडी शिव मंदिर और लाइब्रेरी मार्केट के बीच में मार्केट कमेटी की कूड़ा करकट से भरी हुई ट्राली का सारा कूड़ा करकट खाली कर वहीं पर ही ढेर लगा दिया गया।

इस मौके पर परिषद जॉन एक के सफाई कर्मचारियों में मुख्य रूप से सुनीता, मोनू, रामवीर, माया, सुनीता, रानी, रमेश, गोविंद, रामनिवास, सत्य, संजय, ओमप्रकाश सहित और भी कर्मचारी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी प्रशासन की ट्राली से कूड़ा खाली किया जाने के बाद कर्मचारियों के द्वारा कर्मचारी एकता जिंदाबाद और हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के अलावा हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारे लगाए गए।