पटौदी जाटोली मंडी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, गंदगी के ढेरों से बढ़ी परेशानी

पटौदी जाटोली मंडी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, गंदगी के ढेरों से बढ़ी परेशानी

पटौदी जाटोली मंडी परिषद के लगभग 100 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। निकाय सफाई कर्मचारियों ने खूब सरकार विरोधी नारे लगाए हैं और अपनी मांगों का समर्थन किया है। हड़ताली कर्मचारियों के मुताबिक यह हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है

पटौदी जाटोली मंडी परिषद से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार और बीजेपी के नेता सत्ता में हैं। मानसून के दौरान रुक-रुक कर होने वाली बरसात और बरसाती पानी में कूड़ा करकट गंदगी भीगने के बाद इसकी बदबू आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बनती जा रही है। गंदगी के ढेर और बदबू से बचाव के लिए सप्रे की कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

शुक्रवार को भारतीय सनातन संस्कृति का रक्षाबंधन का पावन पर्व हैगंदगी के ढेर की बदबू और कीट पतंगे मिठाइयों की गुणवत्ता को निश्चित रूप से प्रभावित कर रहे हैं। पूरा सिस्टम कथित रूप से सीजनल बीमारियों के फूटने का इंतजार कर रहा है

पटौदी जाटोली मंडी परिषद के लगभग 100 सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से नियमित रूप से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी नेताओं और यूनियन सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार को 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू करना चाहिए। ठेका प्रथा खत्म कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए

परिषद, विधायक, शासन प्रशासन और सरकारी अधिकारी सभी की जिम्मेदारी आम जनमानस को स्वच्छ वातावरण देना है। स्वच्छ पेयजल, शुद्ध हवा और पर्यावरण हर इंसान का कानूनी अधिकार है। जनप्रतिनिधि बाजार में केमिकल स्प्रे से मुंह मोड़कर आंखें बंद करके आवागमन कर रहे हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment