पटौदी जाटोली मंडी परिषद में एक महीने में दूसरी बार हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जड़ा ताला,

हड़ताली सफाई योद्धाओं द्वारा एक महीने में दूसरी बार तालाबंदी
**
**
पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन 2 हेलीमंडी में गुरुवार को फिर लटका ताला
**
**
परिषद के में गेट पर खड़े होकर अपनी मांगों के समर्थन में लगाए गगन भेदी नारे
**
**
आंदोलनकारी निकाय सफाई कर्मचारी बोले अब आर पार की लड़ाई
फतह सिंह उजाला/जाटोली/गुरुग्राम, /03 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
पटौदी / हेलीमंडी। कोरोना महामारी के दौरान सफाई योद्धा का टाइटल प्राप्त निकाय सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर हो गए हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन दो हेली मंडी कार्यालय में एक महीने के दौरान दूसरी बार तालाबंदी की गई। आंदोलनकारी सफाई कर्मचारीयों ने परिषद के में गेट पर सरकार विरोधी नारे लगाए । इसके साथ ही महिला सफाई कर्मचारियों के द्वारा हाथों में झाड़ू लहराते हुए कर्मचारी हित सहित अपनी मांगों के पक्ष में नारेबाजी की गई।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि हरियाणा की भाजपा सरकार अपने किए गए वायदे को पूरा करने में अब आनाकानी कर रही है। कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि सरकार और यूनियन के बीच सफाई कर्मचारी हित को लेकर जो भी समझौता हुआ था। उसको लागू किया जाए या उसका लाभ कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाए, जो भी कच्चे कर्मचारी हैं, उनको पक्का किया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु तक कर्मचारियों की सरकारी नौकरी को सुनिश्चित बनाया जाए। कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के निर्देशों के मुताबिक निकाय सफाई कर्मचारी 6 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद जैसा भी दिशा निर्देश प्राप्त होगा वैसा ही सफाई कर्मचारी उसे पर अमल करेंगे।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के सफाई कर्मचारियों में शामिल ओम प्रकाश, संजय, सतपाल, युवराज, गुलाब, सुनील कुमार, भोलू, लालाराम, रामनिवास, शीला, राजबाला, भतेरी, रमेश, रानी, कृष्णा, राजवंशी, माया ,मोनू, रेखा, सुनीता सहित अन्य के द्वारा हड़ताल के दौरान हेली मंडी सीमा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से विरोध प्रदर्शन करते हुए थाली-कटोरी चम्मच बजाने से लेकर हरियाणा सरकार और स्थानीय निकाय मंत्री के पुतले तक चुके जा चुके हैं । हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने आम लोगों का भी आह्वान किया है कि उनके हक हकूक और अधिकार के इस संघर्ष में यथासंभव सहयोग अपेक्षित है।
पटौदी बैडमिंटन कोर्ट बना स्ट्राइक स्टेडियम
पटौदी सब डिवीजन मुख्यालय पर पटौदी जाटोली मंडी परिषद के द्वारा बनाया गया बैडमिंटन कोर्ट इन दोनों स्ट्राइक स्टेडियम के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। निकाय कर्मचारी और दमकल विभाग के कर्मचारी अपनी अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलनरत हैं । पटौदी में ही बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट में पर्याप्त जगह को देखते हुए कर्मचारियों के द्वारा यहीं पर ही अपना धरना प्रदर्शन के लिए मोर्चा खोला हुआ है। पटौदी जाटोली मंडी परिषद और दमकल विभाग के लगभग 100 कर्मचारी हड़ताल का बिगुल बजाए हुए हैं।
परिषद के ग्रामीण ट्यूबल ऑपरेटर की भी हड़ताल
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के गठन के बाद परिषद में शामिल किए गए विभिन्न नौ गांव के ट्यूबवेल पंप ऑपरेटर भी अपने 4 वर्ष के लंबित वेतन की भुगतान की मांग को लेकर सोमवार से मोर्चा खोले हुए हैं । ग्रामीण जलकर्मी संघ हरियाणा के मुताबिक पटौदी परिषद सीमा क्षेत्र में शामिल विभिन्न नौ गांव के टोटल 22 ट्यूबवेल पंप ऑपरेटर के द्वारा संचालित करते हुए ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। परिषद के गठन के साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा कागजी औपचारिकता पूरी करते हुए पटौदी जाटोली मंडी परिषद को इनका नियोक्ता बताया गया । वर्ष 2022 से ही लगभग एक दर्जन पंप ऑपरेटर अपने लंबित बकाया वेतन भुगतान नहीं होने के बाद मजबूर होकर अब हड़ताल के लिए विवश हुए हैं।