पटौदी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से राखी के त्योहार पर बिगड़े हालात, गंदगी के ढेरों से बढ़ी परेशानी

राखी का त्योहार सिर पर, परिषद प्रशासन और पार्षदों के फूले हाथ पांव
वार्ड पार्षदों और बनाई वार्ड कमेटी के पास नहीं वैकल्पिक व्यवस्था
बाजार में सजी राखी की दुकानें, बढ़ने लगी खरीदारों की भीड़
गंदगी के अंबार के कारण मिठाइयों की गुणवत्ता पर भी बड़ा सवाल
फतह सिंह उजाला /पटौदी/23 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सफाई हड़ताल समाप्त होने को लेकर हाल फिलहाल कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है । 4 दिन के बाद भारतीय सनातन संस्कृति में मजबूत रिश्तों का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सिर पर आ चुका है। निकाय कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बाजार में इन दोनों राखी के स्टॉल, दुकानों और कूड़े करकट गंदगी के ढेर की संख्या लगभग एक समान होती दिखाई दे रही है ।
गंदगी के अंबार की बदबू के अतिरिक्त गंदगी से फैलने वाले कीड़े मकोड़े कीट पतंग भी बीमारियों को फैलाने में कोई कंजूसी नहीं करते हैं। अब जब राखी का अटूट रिश्ते वाला त्यौहार में तीन चार दिन ही बाकी है तो फिर भेंट या उपहार या शगुन के तौर पर विभिन्न प्रकार की मिठाई की भी खूब बिक्री होना लाजमी है। इन सब हालात में सबसे बड़ा गंभीर ज्वलंत सवाल सहित समस्या यही है कि जीवन की मूलभूत जरूरत अथवा अधिकार स्वच्छ शुद्ध वातावरण और मिठाई अथवा मिष्ठान की गुणवत्ता को किस प्रकार से बनाए रखा जा सकेगा?

पटौदी सबडिवीजन में विभिन्न विभाग जिनका की सीधा संबंध आम लोगों के मौलिक अधिकारों से लेकर स्वच्छ स्वस्थ माहौल उपलब्ध करवाने से लेकर गुणवत्ता पूरक खाद्य पदार्थ या फिर मिठाई उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है। पटौदी जाटोली मंडी परिषद प्रशासन और चुनाव के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी अपनी जिम्मेदारी से न तो इंकार किया जा सकता है और नहीं अनदेखी किया जाना संभव है। यह बात अलग है कि पटौदी जाटोली मंडी परिषद प्रशासन और पार्षद अपनी इच्छा शक्ति और अपनी जिम्मेदारी आप ही अनदेखा करते दिखाई दे रहे हैं।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए भी चुने हुए पार्षदों की जवाब देही पहले के मुकाबले अधिक बढ़ती चली जा रही है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की परिषद प्रशासन से शायद ही कभी पार्षदों के द्वारा मैनेजमेंट डिजास्टर फंड के विषय में जानकारी मांगी गई हो, कि इस प्रकार के फंड का कब क्या और किस प्रकार से उपयोग जनहित में किया जाता है या किया जा सकता है। सरकार की योजना के मुताबिक पार्षदों के द्वारा अपने-अपने वार्ड की अपने चाहते और मनपसंद समर्थकों को लेकर वार्ड कमेटीया तो गठित कर ली गई। हकीकत में इस प्रकार की कमेटियों का फील्ड में कोई विशेष कार्य अभी तक दिखाई नहीं दिया है।
एक दिन पहले सूर्य उदय से पहले होने वाली बरसात के बाद से गली मोहल्ले चौराहे बीच बाजार लगे हुए गंदगी के अंबर से असहनीय बदबू तेजी से फैलने लगी है। समाजसेवी और परिषद का ही चुनाव लड़ चुके सुशील कुमार लालू, हेली मंडी नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन विक्रांत चौहान, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश गर्ग सेठी, पार्षद इमरान खान, मोहम्मद रफीक खान अन्य कि पटौदी जाटोली मंडी प्रशासन और अधिकारियों से मांग है कि परिषद सीमा क्षेत्र में जहां-जहां भी गंदगी के अंबर अथवा छोटे-बड़े ढेर लगे हुए हैं , उन पर अविलंब कीटाणु नाशक दवा, केमिकल या संबंधित सप्रे का छिड़काव सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने तक नियमित रूप से करवाया जाए। जिससे कि बाजार में आने-जाने वाले लोगों सहित स्थानीय दुकानदारों को भी राहत मिलने के साथ संभावित फैलने वाली बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सके।