पटौदी में तिरंगा यात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नजरअंदाज, उठी चर्चा

ढोल की थाप पर तिरंगे झंडे लहराते भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई को भुला दिया
16 अगस्त को भारत रत्न एन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि
पटौदी भाजपा विधायक विमला चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पटौदी रामलीला मैदान से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा पटौदी सहित स्मारक पर समाप्त
पटौदी के शहीद स्मारक पर ज्ञात शहीदों के सम्मान में मोमबत्तियां जलाई गई
पटौदी/फतह सिंह उजाला /गुड़गांव /16 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
भारतीय राजनीति में बहुत कम ऐसे सर्वमान्य नेता हुए हैं जिनको की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ऐसे नेताओं को उनकी योग्यता के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी दिया गया है। इनमें एक सबसे महत्वपूर्ण नाम भारत रत्न भाजपा के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का सम्मान के साथ लिया जाता है। संडे को आरक्षित पटौदी विधानसभा क्षेत्र में निकली गई तिरंगा यात्रा मैं ढोल की थाप पर तिरंगे झंडे को लहराते हुए भारत रत्न और भाजपा के दो बार के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को नजरअंदाज करते हुए पूरी तरह से भुला दिया गया। गौरतलब है कि 16 अगस्त को ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि भी रही और विभिन्न शहरों में भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के द्वारा स्वर्गीय अटल जी को याद करते हुए श्रद्धा से नमन करते हुए अपनी कृतज्ञता जाहिर की गई।
संडे को पटौदी की विधायक विमला चौधरी जो कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सबसे विश्वसनीय नेताओं में शामिल है, उनके नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा पटौदी रामलीला मैदान से आरंभ होकर तावडू रोड, सब्जी मंडी, शहीद आजाद सिंह मार्ग, पुराना कोर्ट रोड, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय मार्ग से होते हुए पटौदी के शहीद स्मारक पर पहुंची। इस दौरान रास्ते में कथित रूप से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को नजरअंदाज और पूरी तरह से भूलकर उत्साही भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की टिकट पर चुने हुए जनप्रतिनिधि और समर्थक तिरंगे झंडे हाथ में लहराते हुए मस्ती के साथ नाचते हुए चलते रहे। इतना अवश्य रहा की इन जोशीले भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जयघोष के नारे समय-समय पर लगाए जाते रहे।
भाजपा विधायक विमला चौधरी के नेतृत्व में और गुरुग्राम महानगर के अध्यक्ष अजीत यादव के मार्गदर्शन में निकल गई इस तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से भाजपा नेताओं में शामिल अनूप यादव, परीक्षित चौहान ,शैलेंद्र चौहान, पटौदी जाटोली मंडी परिषद के वाइस चेयरमैन अमित शर्मा, पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया, परिषद के पार्षद एवं पटौदी पालिका के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सहगल, हेली मंडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री मनवीर, देवेंद्र यादव, किशन यादव, कैप्टन कंवर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि नैनू शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सैनी, राजेंद्र यादव, महिला कार्यकर्ताओं सहित लगभग 200 के करीब कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे । पटौदी सहित स्मारक पर पहुंचने पर भाजपा विधायक विमला चौधरी के द्वारा तिरंगा यात्रा के महत्व पर बोलते हुए सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को याद करते हुए सहयोगियों के साथ मोमबत्तियां रोशन की गई। यहां पर एक बार फिर से भारत माता की जय घोष के साथ तिरंगा यात्रा का समापन की घोषणा की गई।