वैस्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

वैस्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

छात्र स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखें - डॉ एन एस यादव  

स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के इतिहास की जानकारी भी छात्रों को द

देश भक्ति के कार्यक्रम में देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

स्कूल परिसर में तिरंगा झंडा फहराकर सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पटौदी/गुड़गांव /14 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /फतह सिंह उजाला  

वैस्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और गरिमा के साथ प्रांगण में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी देशभक्ति से परिपूर्ण शिक्षाप्रद उत्कृष्ट संस्कृत कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों और अनुशासित परेड की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा की बदलती तकनीक के बीच अभिभावक वर्ग अपने बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश आजाद होने तक शहीदों और योद्धाओं के जीवन और उनके जीवन के विषय में भी अवश्य जानकारी दें। युवाओं को समाज के प्रति समर्पित और राष्ट्रभक्त बनाने के लिए इस प्रकार की जानकारी और शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है ।

ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव एवं डायरेक्टर रवींद्र सिंह यादव रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, श्रीमती सरोज, रवींद्र सिंह यादव, श्रीमती सुरीना यादव तथा स्कूल के प्रिंसिपल  बिजेन्द्र सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर (ध्वजारोहण) की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान और भव्य परेड के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

विद्यार्थियों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में कक्षा यू.के.जी से लेकर कक्षा 8वीं तक के नन्हें-मुन्ने एवं युवा विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत और  स्किट के माध्यम से छात्रों ने अपनी कला व प्रतिभा के अद्भुत जौहर दिखाए, जिसने समारोह में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती नेहा और श्रीमती प्रीति सहित समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ आनंदमय वातावरण में हुआ । प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से मेडल व अन्य पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment