जींद : पीएचसी नगूरां को मिला राज्य का सर्वोच्च कायाकल्प पुरस्कार

जींद : पीएचसी नगूरां को मिला राज्य का सर्वोच्च कायाकल्प पुरस्कार

जींद, 07 सितंबर : प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत पीएचसी नगूरां ने राज्य का सर्वोच्च कायाकल्प अवार्ड अपने नाम किया है। पीएचसी नगूरां ने यह अवार्ड जिले के 24 पीएचसी को पछाड़ कर अपने नाम किया है। पीएचसी को सर्वोच्च पुरस्कार के रुप में दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इस उपलब्धि से पीएचसी प्रबंधन और स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर है।

अस्पतालों का चयन प्रक्रिया : गौरतलब है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार कायाकल्प तथा केंद्र सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक योजना के तहत हर वर्ष अस्पतालों का चयन करती है। जिसमें अबकी बार राज्य की कायाकल्प योजना के तहत नगूरां पीएससी का चयन हुआ है। लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए इस पीएचसी का नाम प्रदेश की कायाकल्प योजना के तहत चयन सूची में शामिल किया गया है। अब पीएचसी प्रबंधन को दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

अधिकारियों और सरपंच प्रतिनिधि के बयान : नगूरां पीएचसी प्रभारी डा. दीक्षा यादव ने सोमवार को बताया कि राज्य व केंद्र सरकार कायाकल्प व राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीमें अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेती है। इसी के अनुसार अस्पतालों का चयन होता है। जिसमें नगूरां पीएचसी ने राज्य की कायाकल्प योजना के तहत जिले के 24 पीएचसी में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। गांव नगूरां सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप खटकड़ ने बताया कि नगूरां पीएचसी को राज्य स्तर पर सर्वोच्च सुंदरता एवं कायाकल्प का अवार्ड मिलना पूरे गांव के लिए गर्व का पल है। कर्मचारियों की मेहनत व कुशल प्रबंधन के चलते ऐसा हो पाया है। पूरे जिले को पछाड़ नगूरां पीएचसी ने सर्वोच्च कायाकल्प का अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए पीएचसी का पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment