प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026: शामली में धान फसल के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए अंतिम तिथि और पूरी जानकारी

शामली जिले के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026-27 सीजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि जनपद शामली में इस सीजन के लिए अधिसूचित फसल धान है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुख्य बातें
धान की प्रीमियम धनराशि 1864 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा इसकी बीमित राशि 93200 रुपये प्रति हेक्टेयर है। जो किसान भाई बीमा कराना चाहते हैं, वे संबंधित बैंक शाखा एवं जनसेवा केंद्र के माध्यम से 05 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
ऋणी और गैर ऋणी किसानों के लिए निर्देश
जिन ऋणी किसान भाइयों को फसल बीमा का लाभ लेना है, उनको अपने केसीसी (KCC) में अपनी फसल बैंक में जाकर अनिवार्य रूप से 24 अगस्त 2026 तक दर्ज कराना होगा। ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तथा गैर ऋणी कृषकों हेतु 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। गैर ऋणी किसान सीएससी (CSC), एजेंट व बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in या क्राॅप इन्स्योरेन्स ऐप के माध्यम से स्वयं बीमा कर या करा सकते हैं।
पिछला विवरण और प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा
विगत वर्ष (2025-26) सीजन खरीफ में 564 कृषकों का फसल बीमा पंजीकरण हुआ था जिसमें 167 कृषक धनराशि 1,42,559 रुपये से लाभान्वित हुए हैं। सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि अधिक से अधिक भाग लें जिससे किसी भी प्राकृतिक आपदा जैसे आंधी, तूफान, ओलावृष्टि के कारण तैयार फसल किसानों की नष्ट हो जाती है तो इस संदर्भ में उन किसानों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त होता है।
सहायता और संपर्क नंबर
किसान भाई अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 / 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बीमा कंपनी के कर्मचारियों के निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है जिसमें जनपद स्तर पर श्री रामगुलाम राजपूत जिला समन्वयक (8400163951), तहसील शामली पर श्री राममनोरथ (7408494194), तहसील कैराना पर श्री मोहित (9193388411) और तहसील ऊन पर श्री देशराज (9873087500) शामिल हैं।