नरवाना की छात्रा पूजा सैनी ने यूजीसी नेट परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय में हासिल किए 92.59 प्रतिशत अंक

छात्रा पूजा सैनी ने अर्थशास्त्र विषय में 92.59 प्रतिशत अंक हासिल कर यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की
नरेंद्र जेठी/नरवाना /31 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की होनहार छात्रा पूजा सैनी ने अर्थशास्त्र विषय में 92.59 प्रतिशत अंक हासिल कर यूजीसी नेट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।
इससे पूर्व भी पूजा सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से अपनी एमए की पढ़ाई के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया था।
पूजा की इस सफलता पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्राचार्या ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पूजा की यह उपलब्धि कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।
छात्रा पूजा सैनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. नयन दीप के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के टीचर्स और अपने परिवार के निरंतर सहयोग को भी दिया है। पूजा ने कहा कि सही दिशा और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान और अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. नयन दीप सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों ने पूजा सैनी को आशीर्वाद दिया। सभी ने उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। संस्था के उपप्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल ने प्राचार्या, स्टाफ सदस्यों और छात्रा को बधाई दी।