सहारनपुर में प्रभु जी की रसोई की अविरल सेवा ने दसवें वर्ष में किया प्रवेश, शीतल टण्डन ने कही भूखे को भोजन कराने की बात

Team Atal Hind11 August 20262 min read10 viewsउत्तरप्रदेश
सहारनपुर में प्रभु जी की रसोई की अविरल सेवा ने दसवें वर्ष में किया प्रवेश, शीतल टण्डन ने कही भूखे को भोजन कराने की बात

लोक कल्याण समिति (पंजी) द्वारा संचालित प्रभु जी की रसोई की अविरल सेवा ने अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। 9 अगस्त 2017 से सहारनपुर के तत्कालीन मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी पार्क जनमंच के समीप यह सेवा शुरू की गई थी। इस मौके पर समिति के सचिव व वरिष्ठ समाजसेवी शीतल टण्डन ने महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

शीतल टण्डन ने कहा कि सभी धर्मों में लिखा गया है कि गरीब, असहाय व भूखे व्यक्तियों को भोजन कराना सबसे उत्तम सेवा कार्य है। यह हम सबका कर्तव्य भी है कि हम सब इस कार्य में किसी न किसी रूप में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें। प्रभु जी की रसोई में सहयोगकर्ता अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, बड़े बुजुर्गों की पुण्यतिथि, जयंती, पितृ पक्ष, नवरात्र, अमावस व अन्य अवसरों पर आकर तन-मन-धन से सेवा करते हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

उन्हीं के सहयोग से प्रतिदिन लगभग 350 से 400 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का निःशुल्क उच्च कोटि का गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराया जा रहा है। 9 अगस्त 2017 से आज तक प्रभु जी की रसोई में एक दिन का भी अवकाश नहीं रहा है। इस अवधि में चौदह लाख अडतिस हजार चार सौ दस लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

कोविड-20-21 के दौरान प्रभु जी की रसोई में दिन-रात सेवा कार्य चलता रहा और उन दिनों हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन बांटा गया तथा पैकेट तैयार कराकर वितरित किए गए। इसके अलावा प्रभु जी की रसोई में वस्त्र, कम्बल व अन्य उपयोगी चीजें जो सहयोगकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं, जरूरतंदों को समय-समय पर वितरित की जाती हैं।

संस्था के मुख्य संरक्षक कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, नगरायुक्त शिपू गिरि, महापौर डा. अजय कुमार सिंह तथा मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार व समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सेवा कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर कर्नल संजय मिड्ढा, स. हरप्रीत सिंह गोगिया, भोपाल सिंह सैनी, कृष्ण लाल मिड्ढा, रमेश अरोडा, पं. जयनाथ शर्मा, डा. जी.बी. लाल, संजीव सचदेवा, कुलदीप धमीजा, ललित पोपली, पवन गोयल, गुलशन नागपाल, डा. चंद्रशील चोपडा, रविन्द्र मिगलानी, प्रमोद मिगलनी, प्रदीप आहूजा, सतीश ठकराल, डा. पी.डी. गर्ग, रम्मी धवन, के.एल. दावडा, राजीव कालिया, रवि टण्डन, प्रदीप आहूजा, भूपेन्द्र मोंगा आदि मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment