तरावड़ी के प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रस्साकस्सी, योगासन और शतरंज में दिखाया शानदार प्रदर्शन, राज्यस्तर के लिए हुए चयनित

तरावड़ी के प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रस्साकस्सी, योगासन और शतरंज में दिखाया शानदार प्रदर्शन, राज्यस्तर के लिए हुए चयनित

तरावड़ी, 13 सितम्बर (कमल शर्मा)। प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी के नन्हें खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता रस्साकस्सी, योगासन और शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया है। ये सभी नन्हे खिलाड़ी राज्यस्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने एक खिलाड़ी के तौर पर रस्साकस्सी, योगासन और शतरंज में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं अथक परिश्रम का शानदार परिचय दिया है। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर सफलता का नया अध्याय रचा है।

जिलास्तर पर आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्र एवं छात्राओं की दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों ने आपसी सामंजस्य, शारीरिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में भाग लिया है। खिलाड़ियों ने शानदार जीत हासिल कर राज्यस्तर के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है।

राज्यस्तरीय खेलों में तीसरी कक्षा के छात्र शिवाय ने योगासन में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई है। शिवाय ने योगासन में शानदार प्रदर्शन से जीत हासिल कर राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वहीं पांचवी कक्षा की छात्रा टीना ने शतरंज में अपनी कुशाग्र बुद्धि का परिचय दिया है। टीना ने एकाग्रता एवं रणनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों का चयन होने पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय की निर्देशिका पिथी चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों एवं दोनों टीमों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। निर्देशिका ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने चयनित विद्यार्थियों एवं दोनों टीमों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर भी पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। विद्यार्थियों की सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है चयनित खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के पथ पर निरंतर प्रयासरत रहेंगे। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर राज्य स्तर पर भी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment