कैथल: विधायक सतपाल जाम्बा ने पूंडरी ब्लॉक में 1.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कैथल: विधायक सतपाल जाम्बा ने पूंडरी ब्लॉक में 1.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पूंडरी ब्लॉक में 1.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विधायक सतपाल जाम्बा ने किया शिलान्यास

डी प्लान के तहत गांवों में बनेंगी सड़कें, आंगनवाड़ी भवन, चौपाल व स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं

पूंडरी/कैथल / 23 अगस्त 2026 / अटल हिन्द ब्यूरो 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विधायक सतपाल जाम्बा ने रविवार को पूंडरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में डी प्लान के तहत 1 करोड़ 17 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण से लेकर स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी भवन, चौपाल, श्मशान घाट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव जाम्बा में 24 लाख रुपये की लागत से दो आईपीबी सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें खेड़ी सिकंदर रोड से श्रीपाल के घर तक 12 लाख रुपये तथा ट्यूबवेल से बलविंदर सरदार के खेत होते हुए सतीश जाम्बा के फार्म तक 12 लाख रुपये की लागत से IPB सड़क का निर्माण शामिल है।

हाबड़ी में 16 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाबड़ी में 10 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी एवं मरीजों के लिए पार्किंग शेड तथा वार्ड नंबर 14 स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट में 6 लाख रुपये की लागत से लोहे की टीन शेड और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार डीग गांव में 13.70 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि मोहल्ले से सरकारी स्कूल तक 10 लाख रुपये की गली बनाई जाएगी तथा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में 3.70 लाख रुपये का सीसी कार्य करवाया जाएगा।

सिरसल गांव में 11.38 लाख रुपये की लागत से जोगिंदर के घर से चौधरी लाल सिंह के घर तक करीब 200 से 300 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इसी तरह बदनारा गांव में 12 लाख रुपये की लागत से नंबरदार चौपाल से रमेश के घर तक 7 लाख रुपये की सीसी सड़क तथा पुरबिया जिमर चौपाल के प्रांगण में 5 लाख रुपये की लागत से सीसी फर्श का निर्माण किया जाएगा। वहीं सांच में 15 लाख रुपये की लागत से हाबड़ी मोड़ के नजदीक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा।

बुच्ची गांव में 9.70 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल में लोहे की टीन शेड एवं सीसी पेवमेंट का निर्माण होगा। फतेहपुर में 5 लाख रुपये की लागत से पाल गडरिया चौपाल की छत पर शेड बनाया जाएगा।

भाना गांव में 10.83 लाख रुपये की लागत से दो कार्य करवाए जाएंगे। इनमें राम कुमार के घर से पाल तक 5.83 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 लाख रुपये की लागत से रसोई एवं शौचालय का निर्माण शामिल है।

विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि डी प्लान के तहत स्वीकृत इन विकास कार्यों से संबंधित गांवों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे करवाए जाएं।

विधायक ने कहा कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Share:

Comments

Leave a comment