कैथल में पंजाबी सेवा सदन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया राशन, जल्द होगा मुख्य द्वार का उद्घाटन

पंजाबी सेवा सदन कैथल ने बांटा राशन।
जल्द ही होगा मुख्य द्वार का उदघाटन।
कैथल//06 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
कैथल में पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर माह की तरह आज भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया है। यह राशन हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र मेहता ने आज की राशन सेवा में सहयोग राशि दी है।
प्रधान परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था गरीबों को राशन देने, गरीब बच्चों को पढ़ाने और और भी कई अन्य सेवा कार्य कर रही है। संस्था देश हित में और प्रशासन के सहयोग के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहती है। प्रधान ने आगे बताया कि मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टील गेट, ग्रिल और लाइटिंग सब कंप्लीट हो चुका है और शीघ्र ही इसका उद्घाटन करा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
परुथी ने आगे बताया कि शीघ्र ही संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल उद्घाटन के लिए राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिलेगा। संस्था के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने बताया कि आज सभी सदस्यों से उद्घाटन के संबंध में चर्चा की गई है। सभी साथियों की सहमति के बाद जल्दी उद्घाटन करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा अगला फोकस बड़े हाल की फाल सिलिंग व हाल में सेंट्रलाइज एसी लगवाने पर होगा।
संस्था के महासचिव संदीप मलिक व कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरूला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाबी सेवा सदन जल्द ही समाज हित में कुछ नये सेवा प्रकल्प शुरू करने जा रही है। ऐसे सेवा प्रकल्प शुरू किये जाएंगे जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिले। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मेहता, योगराज बत्रा, अशोक आर्य, ललित मोहन नरूला, नरेंद्र निझावन, राजिंद्र मेहता, डॉ पवन थरेजा, मदन कटारिया, भारत भूषण टक्कर, सुभाष कथूरिया, राजेंद्र मेहता, लखमी दास खुराना, अरविंद चावला, महेंद्र खन्ना, राजेंद्र आहूजा, धन सचदेवा, महेंद्र पपनेजा, तुलसी मदान, यश तनेजा, बिशम्बर अरोड़ा, जगदीश कटारिया, गुलशन चुघ, राकेश मल्होत्रा, महेंद्र सोनी, रामनारायण काला, संदीप मलिक और चंद्रशेखर नरूला मौजूद रहे।