पुरुषोत्तम सरपंच की भाजपा में घर वापसी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया स्वागत

पुरुषोत्तम सरपंच की भाजपा में घर वापसी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया स्वागत

पुरुषोत्तम सरपंच की भाजपा में घर वापसी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया स्वागत, बोले-विचार से कभी दूर नहीं हुए

नरवाना /19 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेंद्र जेठी

हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अनुभवी नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से घर वापसी कर ली है। नरवाना उपमंडल के गांव दनौदा के पुरुषोत्तम सरंपच अपने साथियों सहित पहुंचे चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पुरुषोत्तम सरपंच का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस अवसर पर मंत्री बेदी ने जोर देकर कहा कि पुरुषोत्तम विचार से कभी दूर नहीं हुए, जो शर्मा के पार्टी के मूल सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाता है। भाजपा में पुन: शामिल होने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी  एक ऐसे नेता हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं और हर कार्यकर्ता के लिए उनके मन में अपार स्नेह है।

शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और वे इस विकास यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ज्ञात हो कि पुरुषोत्तम शर्मा सरपंच पिछले 27 वर्षों से स्वयंसेवक के रूप में स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उनकी राजनीतिक और सामाजिक समझ गहरी है। उन्हें तीन से चार विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के मुख्य सदस्य के रूप में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।

हाल ही में, सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर हरियाणा का सबसे बड़ा हिंदू सम्मेलन उन्हीं के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था, जो उनकी संगठनात्मक क्षमताओं और सामाजिक प्रभाव का प्रमाण है। अपने सरपंच कार्यकाल से ही, पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने क्षेत्र में सामाजिक और पंचायती कार्यों के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। राजनीतिक रूप से भी पुरुषोत्तम शर्मा का अनुभव काफी समृद्ध रहा है।

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में उचाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्रों के समन्वय के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अतिरिक्त, 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी प्रत्याशी प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता और समर्पण स्पष्ट होता है।

**
विचार से कभी नहीं हुए दूर-शर्मा का स्पष्टीकरण**

पार्टी से कुछ समय की दूरी बनाने के बारे में पूछे जाने पर, पुरुषोत्तम शर्मा ने स्पष्ट किया कि मातृ संगठन व्यक्ति का निर्माण करता है। निर्माण के बाद व्यक्ति जहां भी रहेगा, राष्ट्र और सनातन के विरुद्ध सोच भी नहीं सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने मूल विचार को कभी नहीं छोड़ा और मातृ संगठन की सूचना अनुसार ही कार्य किया।

पुरुषोत्तम शर्मा ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही का उनके गांव में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर ओमप्रकाश फौजी, देवेंद्र पंच, पवन, विनोद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पुरुषोत्तम शर्मा की यह घर वापसी भाजपा के लिए हरियाणा में एक मजबूत और अनुभवी कार्यकर्ता की वापसी मानी जा रही है, जो आगामी चुनावों और पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Share:

Comments

Leave a comment