रघुबीर सिंह खिंडा बने सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान, डबवाली में दोनों उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट

रघुबीर सिंह खिंडा बने सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान, डबवाली में दोनों उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट

सिरसा में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में रघुबीर सिंह खिंडा प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा संजीव गर्ग उपप्रधान, मोनिका महिला उपप्रधान और कपिल देव सचिव निर्वाचित हुए हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे

प्रधान पद के लिए इस बार कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में आदित्य राठौड़, रघुबीर सिंह खिंडा, गुररतनपाल किंगरा, भूपेंद्र खट्टर, गंगाराम ढाका और सुरेंद्र जाखड़ शामिल थे। चुनाव में रघुबीर सिंह खिंडा को कुल 585 वोट हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी आदित्य राठौड़ को 303 वोट मिले। इसके अलावा भूपेंद्र खट्टर को 236, गंगाराम ढाका को 121, गुररतनपाल किंगरा को 198 और सुरेंद्र जाखड़ को मात्र 5 वोट हासिल हुए।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अन्य पदों के परिणाम और मतदान प्रक्रिया

सचिव पद के लिए कपिल देव, दर्शन छाबड़ा और गुरतेज बराड़ के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में कपिल देव ने बाजी मारी। उपप्रधान पद के लिए विकास ढिल्लो और संजीव गर्ग के बीच मुकाबला हुआ जिसमें संजीव गर्ग ने बाजी मारी। महिला उपप्रधान पद जो कि आरक्षित था, उसके लिए मोनिका शर्मा और अमनदीप कौर के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मोनिका शर्मा विजयी रहीं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थीं। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए गए। चुनाव को लेकर दिनभर जिला बार में काफी चहल-पहल रही। कुल 1567 सदस्य हैं, जिनमें से 1453 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया

डबवाली बार एसोसिएशन चुनाव में रोचक परिणाम

डबवाली बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार बेहद रोमांचक परिणाम सामने आए। एडवोकेट देवेंद्र गिलहोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट राजपाल सिंह सिद्धू और एडवोकेट काली देवी तरगोत्रा के बीच कांटे का मुकाबला रहादोनों प्रत्याशियों को 126-126 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने के बाद आपसी सहमति से 6-6 माह प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पहली बार डबवाली बार एसोसिएशन में महिला एडवोकेट काली देवी तरगोत्रा प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालेंगी

डबवाली में अतिरिक्त उपप्रधान पद का परिणाम

अतिरिक्त उपप्रधान पद के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलारूकसार खान ने 131 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं शीला महारूद्रा को 121 वोट मिले। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवाक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला

Share:

Comments

Leave a comment