फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला, रूप सिंह नागर ने दी जानकारी

फरीदाबाद में 16 सितंबर को पहुंचेगी संकल्पित रजत शिला, रूप सिंह नागर ने दी जानकारी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उपयोग होने वाली संकल्पित रजत शिला पहली बार फरीदाबाद आ रही है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरीदाबाद में इस रजत शिला का आगमन 16 सितंबर को होगा। इस संबंध में सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बैठक का आयोजन और कार्यक्रम की जानकारी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से फरीदाबाद में 16 सितंबर को संकल्पित रजत शिला के आगमन एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सनातन समाज के लोगों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मथुरा से विशेष वाहन द्वारा पहुंचेगी शिला

संरक्षक रूप सिंह नागर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्रयोग होने वाली संकल्पित रजत शिला 16 सितंबर को दोपहर दो बजे मथुरा से विशेष वाहन द्वारा फरीदाबाद पहुंचेगी। फरीदाबाद पहुंचने पर नगरवासी इस पवित्र रजत शिला का विधि-विधान से पूजन करेंगे। यह शिला सरयू नदी में स्नान तथा आरती दर्शन के पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में देहरी पूजन और राम मंदिर में दर्शन के बाद पूजित की गई है

संतों द्वारा किया जा चुका है पूजन

नागर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य संत नृत्य गोपाल दास जी महाराज द्वारा भी इस संकल्पित रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया है। इसके पश्चात मथुरा स्थित सुदामा कुटी में साधु-संतों द्वारा भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ रजत शिला का पूजन किया गया है। अब यह संकल्पित रजत शिला पहली बार फरीदाबाद आ रही है। नगरवासी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनना चाहते हैं।

रथ के माध्यम से होगा नगर में प्रवेश

कार्यक्रम के दौरान संकल्पित रजत शिला को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता पूज्य फलाहारी महाराज जी द्वारा नगर में रथ के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी भावना है कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होने की स्थिति में इस पूजित एवं संकल्पित रजत शिला का उपयोग मंदिर निर्माण में किया जाएगा। इस दौरान राजेश पाठक, प्रवीन शर्मा, अश्वनी कुमार, कन्हैया कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Share:

Comments

Leave a comment