बाबैन के आदर्श सीनियर सैंकंडरी स्कूल में हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

बाबैन के आदर्श सीनियर सैंकंडरी स्कूल में हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

आदर्श सीनियर सैकेंडऱी स्कूल मे आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सुरेश अरोड़ा /बाबैन 26 अगस्त 2026 / /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

बाबैन के आदर्श सीनियर सैंकंडरी स्कूल बरगट जट्टान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। बाल वाटिका-1 से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, ऊन तथा अन्य सजावटी एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का प्रयोग कर सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं कला-कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, त्योहारों एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देती हैं।

विजेता विद्यार्थियों के नाम

प्राथमिक विभाग में मेहुल (कक्षा तृतीय) ने प्रथम, प्रिया (कक्षा पंचम) ने द्वितीय तथा मानवी (कक्षा चतुर्थ) एवं अनुष्का (कक्षा पंचम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट राखियां बनाने वाले विद्यार्थियों का निर्णायकों द्वारा चयन कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य व्यक्तियों के विचार

विद्यालय के प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों एवं परंपराओं के महत्व को समझने तथा उन्हें उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक सोहन लाल ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक सुंदर मंच प्राप्त करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment