कोसली के न्यू एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई भव्य राखी बनाओ प्रतियोगिता, लगभग 400 बच्चों ने लिया भाग

कोसली के गांव गुजरवास स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छोटी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों में छिपी रचनात्मकता स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हुई। यह अंतर सदनीय प्रतियोगिता वरिष्ठ, मध्यम व कनिष्ठ वर्ग के आधार पर आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विभिन्न वर्गों के विजेता विद्यार्थियों के नाम
वरिष्ठ वर्ग में नौवीं कक्षा की छात्रा तनु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानवी और खुशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिमा, सरगम व पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में छात्रा चेष्टा व अंशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि भविष्य, हर्षिता व चंचल कोसली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अक्षिता व पूर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीया व तृषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा काव्य और दीक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रतियोगिता से बच्चों में होता है रचनात्मकता का विकास
विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज व कोऑर्डिनेटर रेखा शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने बड़े ही मनमोहक राखियों का डिजाइन बनाकर उन्हें अपने हाथों से निर्मित किया। इससे बच्चों में रचनात्मकता विकसित होती है और बच्चे ध्यान केंद्रित करने में सफल बनते हैं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक अजय यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता का विकास भी करते हैं। उन्होंने सभी विजेता और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों से आवाहन किया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांता यादव, सुनीति शास्त्री, उप-प्राचार्य निहाल सिंह, प्राचार्य देवेंद्र, निशा, दिव्या भारती, प्रिया, रेशमा, ज्योति, तमन्ना, मधु, अमन्ता राव, मुनेश, कौशल्या फोगाट, उषा, तिलांशु पंडित, रितु, प्रियंका, पवन कुमार, मिलन कुमार, डॉ मनोज कुमार, नितिन कुमार, कोच सुनील कुमार, पीटीआई लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।